{"_id":"5adba13f4f1c1b042e8b4ba8","slug":"61524343103-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सुविधा मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सुविधा मांगी
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शहर की पार्किंग, पानी, अतिक्रमण आदि समस्याओं को लेकर डीएम विनोद कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को सुबह अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नैनीताल रोड स्थित जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पूर्व में चिन्हित जगह पर वेंडिग जोन की स्थापना करने, ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित पार्किंग की जमीन में पार्किंग बनाने, व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस आवंटन करने, बाजार में फड़, ठेलों पर प्रतिबंध, बाजार में ऑटो के आवाजाही पर रोक, नाबालिग के ऑटो संचालन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ये समस्याएं शहर के लिए मुसीबत बन गई हैं। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र गुप्ता, सुभाष मोंगा, पूरन पाठक, राजेंद्र फर्स्वाण, गुरुचरण प्रिंस, अमरजीत सेठी, विनोद आनंद, दिनेश गुप्ता, संदीप टंडन, धरमु गुप्ता, मुनेश अग्रवाल आदि शामिल थे।
इन समस्याओं को भी मांगा समाधान
नजूल की रिक्त भूमि पर पार्किंग बनाने, जमीनों की फ्रीहोल्ड प्रक्रिया में तेजी लाने, सुशीला तिवारी अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति और आधुनिक उपकरण मुहैया कराने, कूड़ा निस्तारण के लिए समुचित इंतजाम, पानी की किल्लत से निजात को ठोस रणनीति बनाने।