फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शौचालय के जाने वाला रास्ता भी खा गया निगम

शौचालय के जाने वाला रास्ता भी खा गया निगम

Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
शौचालय के जाने वाला रास्ता भी खा गया निगम
शौचालय - फोटो : Amar Ujala
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारी ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने के बदले उसका ही पक्ष ले रहे हैं। वे ही अपनी जमीन में अतिक्रमण करा रहे हैं। एडीएम और व्यापारी नगर निगम के शौचालय में जाने को महावीर गंज से दो रास्ते होने की बात कह रहे हैं। वहीं नगर निगम के एक अधिकारी वहां रास्ता नहीं होने की बात कह रहा है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली में सवाल उठने लाजिमी है।
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग पर विधायक इंदिरा हृदयेश ने मीरा मार्ग में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था। उस समय नगर आयुक्त हरबीर सिंह थे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद तत्कालीन नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने शौचालय का डिजायन डीएम को पेश किया था। उस समय महावीर गंज से मीरा मार्ग के शौचालय और पार्किंग में जाने के लिए दो रास्ते थे। ये बात मीरा मार्ग के व्यापारी भी कह रहे हैं। बाद में एक व्यापारी ने इस दुकान में टीन शेड डालकर उस दुकान में अतिक्रमण करा दिया। साथ ही निगम के अधिकारी से मिलकर इस फड़ का तहबाजारी शुल्क भी कटाने लगा।
विज्ञापन

उधर तत्कालीन नगर आयुक्त और वर्तमान में नैनीताल जिले के एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि मीरा मार्ग की पार्किंग और शौचालय में जाने को महावीर गंज से दो रास्ते थे। प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने यहां पर दो रास्ते होने की बात को साफ नकार दिया। इससे साफ है या तो तत्कालीन नगर आयुक्त और व्यापारी झूठ बोल रहे हैं। या फिर निगम के अधिकारियों के शह पर ये दुकान बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा मार्ग के फड़ों से कौन वसूल रहा है किराया
हल्द्वानी। मीरा मार्ग में खुलेआम सड़क के किनारे फड़ और ठेलों को लगवा कर मोटी वसूली की जा रही है। हद ये है कि ई-टॉयलेट को भी ढक दिया गया है। उधर फड़ वालों ने मीरा मार्ग के एक व्यापारी को प्रतिमाह आठ से दस हजार रुपया देने की बात कही है। ई-टॉयलेट से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारी कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने दो माह पूर्व मीरा मार्ग से अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान ई-टॉयलेट के पास बनाए गए फड़ को भी हटा दिया गया था। दो-तीन दिन फड़ नहीं लगने के बाद अब मीरा मार्ग में दोबारा कब्जे होने लग गए हैं। हद ये है कि दोबारा ई-टॉयलेट के रास्ते तक को ढक दिया गया है। मीरा मार्ग के व्यापारियों का कहना है कि इन फड़ों में सात-आठ फड़ एक व्यापारी के हैं। उन्होंने कहा कि इन फड़ों से इस व्यापारी की ओर से वसूली की जाती है। निगम के एक अधिकारी भी इसमें शामिल है। उधर फड़ और ठेले वालों ने ठेला लगाने के एवज में महीने के आठ से 10 हजार रुपये के बात कही है।


ऐसे होता है खेल
कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर बाजार में ठेले लगवाते हैं। इसके एवज में पैसा वसूलते हैं और निगम के अधिकारियों को भी देते हैं। इसके एवज में निगम का वह अधिकारी फड़ और ठेलों को तहबाजारी का शुल्क देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed