फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीसरी शादी की फिराक में थी कृष् णा

तीसरी शादी की फिराक में थी कृष् णा

Fri, 16 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
तीसरी शादी की फिराक में थी कृष्
णा
हल्द्वानी। लड़की से लड़का बनी कृष्णा एक और शादी करने का जाल बुन रही थी। कृष्णा ने हरिद्वार स्थित एक कालोनी में एक शादीशुदा महिला को प्रेम में फंसा लिया था। शादी के नाम पर उसके जेवर गिरवी रखकर 65 हजार रुपये भी ऐंठे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हाइडिल कालोनी धामपुर बिजनौर निवासी कृष्णा सेन निवासी ने हल्द्वानी में चांदमारी निवासी एक युवती से शादी की। बाद में फैक्ट्री लगाने के झांसा देकर 8.50 लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गई थी। युवती ने उस समय पति (कृष्णा) के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद ही पुलिस ने खोज शुरू कर कृष्णा को हिरासत में लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि कृष्णा सेन यहां से भागकर दूसरी पत्नी के साथ हरिद्वार चली गई थी।
विज्ञापन

जहां उसने ज्वालापुर के सीतापुर गणेश विहार कालोनी में 5,000 रुपये माह पर एक मकान किराए पर लिया। कृष्णा इतनी शातिर है कि उसने कालोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता को झांसे में ले लिया। बाद में वहां भी फैक्ट्री के नाम पर उसके जेवर गिरवी रखवा कर 65,000 रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के मुताबिक कृष्णा के ठाठ किसी रईस से कम नहीं हैं। उसके घर में दो एसी, दो फ्रिज, महंगे वाले दो सोफा सेट, डाइनिंग, ड्रेसिंग टेबल, कंप्यूटर, फोल्डेबल सोफा, मॉड्यूलर किचन आदि था। उसने तीन-तीन कुत्ते भी पाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी का बहाना
कृष्णा की पहली पत्नी ने एक बार कृष्णा की पूृरी जांच भी की थी। पत्नी को कृष्णा के शरीर के ऊपरी हिस्से की बनावट पर शक था। कृष्णा ने पत्नी को बताया कि एक बीमारी है। इसका उपचार चल रहा है। जल्द ही ठीक हो जाएगा।

देहरादून की एक छात्रा भी है गर्ल फ्रेंड
कृष्णा सेन ने देहरादून में पढ़ने वाली एक छात्रा को भी प्रेम संबंध में फंसा लिया था। वह छात्रा से अश्लील चेटिंग भी किया करती थी। जल्द ही इस छात्रा से भी शादी करने की योजना थी। इससे पहले पुलिस ने उस पर शिकंजा कस लिया।

मोबाइल में सिर्फ लड़कियों के नंबर
कृष्णा सेन के मोबाइल में परिजनों के नंबर छोड़कर अलग-अलग जिलों की लड़कियों के फोन नंबर हैं। एक भी नंबर किसी पुरुष परिचित का नहीं है। इसको लेकर भी पुलिस दंग है। माना जा रहा है कि वह इन लड़कियों को भी निशाना बनाने की कोशिश में थी।

रुपया दोगुना करने के नाम पर लगाया था चूना
कृष्णा ने मुखानी स्थित एक फर्नीचर शोरूम से 1.10 लाख रुपये का फर्नीचर लिया था। बाद में फर्नीचर शोरूम मालिक से दोस्ती गांठी। बाद में रुपया दोगुना करने के झांसा देकर 70 हजार, 35 हजार, 25 हजार रुपये उधार लिए। ठगी को साबित करने के लिए चेक दिया जो बाउंस हो गया था।

कृष्णा की दूसरी पत्नी का मिला बैंक खाता
पुलिस को कृष्णा सेन और दूसरी पत्नी (हरिद्वार वाली) का संयुक्त बैंक खाता मिला है। यह खाता कृष्णा की चांदमारी निवासी युवती से शादी से पहले का है। यह भी सामने आया है कि कृष्णा इस खाते का एटीएम कार्ड अपने पास रखती थी और बैंक से लेनदेन करती थी। उसने पहली पत्नी से हुई शादी में मिले जेवर को मुथुट फाइनेंस में गिरवी रखकर रुपये लिए और फाइनेंस पर बाइक भी ली थी।

मेडिकल जांच में भी साबित हुई लड़की
पुष्टि के लिए कृष्णा का महिला चिकित्सालय में शारीरिक परीक्षण हुआ। डॉ. अल्पना मिश्रा ने पूरक रिपोर्ट दे दी है। इस रिपोर्ट में कृष्णा में सभी अंग विकसित पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह एक सामान्य लड़की है।


तैयार हो रहा है एक और कृष्णा
पुलिस का कहना है कि कृष्णा सेन के ठाठ देखकर हरिद्वार की पत्नी के मायके की युवतियां भी इसी राह पर चल पड़ी थी। एक रिश्तेदार युवती ने भी कृष्णा की देखा देखी लड़कों की तरह कपड़े पहनना, बाल कटाना, बोलचाल, सिगरेट शराब पीना और यहां तक नाम भी बदलकर लड़कों का रख दिया था। एक बार वह हरिद्वार में पुलिस से लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गई थी।

नहीं पहुंचे परिजन
कृष्णा सेन की गिरफ्तारी के दूसरे दिन भी धामपुर से उसके परिजन नहीं पहुंचे हैं। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है ताकि मामले की परत दर परत खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed