{"_id":"5a245aa34f1c1b3c3d8bb5ef","slug":"61512331939-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्ष दिव्यांग कर्मियों के हौसलों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्ष दिव्यांग कर्मियों के हौसलों का सम्मान
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के दिव्यांगजन सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिव्यांग होने के बाद भी कर्मचारियों ने ऐसा कर दिखाया जिसे न सिर्फ सराहना मिली बल्कि अन्य के लिए प्रेरणा भी। उनकी कार्य दक्षता का लोहा सरकार ने भी माना और सम्मानित किया।
विश्व दिव्यांग दिवस पर खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने 31 दक्ष दिव्यांगजनों को चार श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी श्रेणी में 12, दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी 10, स्वत: रोजगार में कार्यरत आठ, दक्ष दिव्यांग सेवायोजक की श्रेणी में एक कर्मचारी को पांच हजार रुपये, मेडल, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। नियोजन अधिकारी/संस्था को सम्मान पत्र और ट्रॉफी दी गई। कृत्रिम अंग क्रय योजना के तहत नैनीताल के तीन दिव्यांगजनों को 35 सौ रुपये की राशि दी गई। दो दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 25 हजार रुपये की राशि दी गई। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नैनीताल के सौजन्य से 38 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, कान की मशीन आदि बांटे गए। नैब के बच्चों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। हेमंत बिष्ट ने संचालन किया। समारोह में मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विधायक संजीव आर्य, अपर सचिव समाज कल्याण डॉ. राम बिलास यादव, प्रदीप बिष्ट, प्रकाश हर्बोला, महेंद्र अधिकारी आदि थे
नैनीताल जिले में इन्हें मिला सम्मान
दक्ष दिव्यांग कर्मचारी
दया, अध्यापिका, राजकीय कन्या हाइस्कूल राजपुरा, हल्द्वानी
महेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सहायक, आईटीआई (युवक), हल्द्वानी
रामपाल सिंह मेहता, वरिष्ठ सहायक, समाज कल्याण निदेशालय, हल्द्वानी
प्रवीन सिंह कोरंगा, अनुसेवक, समाज कल्याण निदेशालय, हल्द्वानी
दिव्यांगों के सेवायोजक
एनके कांडपाल, पीलीकोठी, हल्द्वानी
स्वत: रोजगार रत दिव्यांग
गणेश सिंह नेगी, आनंदपुरी नवाबी रोड, हल्द्वानी
अरुण गुप्ता, सृजन स्पाष्टिक सोसाइटी, पीलीकोठी, हल्द्वानी
दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना के लाभार्थी
जगदीश चंद्र जोशी, ग्राम बमेठाबंगर, खीमा हल्दूचौड़, हल्द्वानी
मो. तसलीम, वार्ड नंबर-दो, कालाढूंगी
दिव्यांग कृत्रिम अंग क्रय योजना
ममता, ग्राम पतलिया, कोटाबाग
दिनेश चंद्र, ग्राम बागाजाला, कुंवरपुर, हल्द्वानी
परवेज अली, मंगलार रोड भवानीगंज, रामनगर