{"_id":"59fb87944f1c1bce538baa50","slug":"61509656468-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनचक्की, कठघरिया, चौफुला, ऊंचापुल पर बिछेगी नई पेयजललाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनचक्की, कठघरिया, चौफुला, ऊंचापुल पर बिछेगी नई पेयजललाइन
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पनचक्की, कठघरिया, चौफुला चौराहे से ऊंचापुल के लोगों को जर्जर पेयजल लाइनों से होने वाली पानी की दिक्कत से छुटकारा मिलने वाला है। जल संस्थान ने यहां नई पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव बनाया है।
जल संस्थान के मुताबिक लोनिवि पनचक्की-कठघरिया-चौफुला चौराहे से ऊंचापुल तक नहर कवरिंग कर रहा है। यहां 40-50 साल पुरानी पेयजल लाइन हैं। सीमेंट की पाइप वाली इन लाइनों को शिफ्ट करना मुश्किल है इसलिए यहां नई पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव बनाया है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत कुल 14 किमी लंबाई की माइल्ड स्टील इलेक्ट्रिक रेसिस्टेंस वेल्डिंग लाइन (एमएसईआरडब्ल्यू ) बिछाई जाएगी। इसकी लागत करीब 5.79 करोड़ रुपये है। सहायक अभियंता एलएम पांडे ने बताया किइस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है अब बस मुहर लगते ही इस बाबत काम शुरू हो जाएगा।
पनचक्की, कठघरिया, चौफुला, ऊंचापुल में बिछेगी 14 किमी नई पेयजल लाइन
5.79 करोड़ का बनाया प्रस्ताव जल संस्थान ने
यह है खूबी
= यह मजबूत लोहे की होती है इसलिए जेसीबी, लोहे की हथौड़े वगैरह से जल्द नहीं टूटती है
= मजबूत होने की वजह से लीकेज, टूटफूट की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, जंग भी नहीं लगता