फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   60 per cent work of Heritage Bhavan, Gandhi Ashram and Church completed, DM reviewed ADB tourism works

हेरिटेज भवन, गांधी आश्रम और चर्च का कार्य 60 प्रतिशत पूरा, डीएम ने एडीबी पर्यटन के कार्यों का जायजा लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
60 per cent work of Heritage Bhavan, Gandhi Ashram and Church completed, DM reviewed ADB tourism works
नैनीताल में मालरोड का निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम सविन बंसल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को शहर में एडीबी पर्यटन द्वारा कराए जा रहे पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों के साथ ही क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीबी के अभियंता ने बताया कि हेरिटेज भवन नगरपालिका, गांधी आश्रम और चर्च का सौंदर्यीकरण कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि एडीबी पर्यटन द्वारा शहर में लगभग 10.50 करोड़ के सौंदर्यीकरण और पुर्ननिर्माण कार्य किए जा रहे हैं। डीएम ने अधिकारियों को लाइटिंग कार्य, लाइब्रेरी पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य, कैनेडी पार्क सौंदर्यीकरण, टाइलिंग, रैलिंग कार्य को पूर्ण कर अक्तूबर के अंत तक नगरपालिका को हस्तगत करने के निर्देश दिए। कहा कि एडीबी के कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के बाद ही भुगतान होगा।
विज्ञापन

इधर, क्षतिग्रस्त लोअर मालरोड के निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोनिवि के अभियंताओं को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने और मरम्मत कार्य के दौरान यातायात चालू रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि एडीबी पर्यटन और जिला विकास प्राधिकरण द्वारा पार्कों का भी सौंदर्यीकरण और लाइटिंग कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed