फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   592 encroaching families will be deprived of their roofs

Nainital News: अतिक्रमण कर बसे 592 परिवारों से छत छिनेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
592 encroaching families will be deprived of their roofs
प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी।
हल्द्वानी। रकसिया नाले पर कब्जा कर रह रहे 386 और देवखड़ी नाले पर बसे 206 अतिक्रमणकारियों को जल्द अपना आशियाना तोड़ना होगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित समिति जांच के बाद कब्जाधारकों को 15 दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जांच समिति के अध्यक्ष व एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि समिति ने ड्रोन मानचित्रण, जीआईएस सर्वेक्षण और राजस्व अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा करते हुए नदी-नालों के किनारे हुए अतिक्रमण का स्थलीय चिह्नांकन किया। उन्होंने बताया कि रकसिया और देवखड़ी नाले पर कई जगह पानी के प्राकृतिक प्रवाह को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है जिससे आगामी मानसून सीजन में बाढ़ एवं जलभराव का खतरा बढ़ गया है। अतिक्रमित क्षेत्रों में कचरा एवं मलबे के जमाव से जल निकासी बाधित हो रही है जो सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि सभी 592 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष प्रवर्तन दल गठित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन




डीएम के निर्देश पर गठित हुई थी समिति
पिछले दिनों डीएम वंदना सिंह ने एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में नदी-नालों के किनारे हुए अतिक्रमण की जांच के लिए समिति गठित की थी। समिति में राजस्व विभाग, नगर निगम हल्द्वानी, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, भूवैज्ञानिक विशेषज्ञ तथा जीआईएस विश्लेषक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानमाल के लिए खतरा बन जाते हैं यह नाले
शहर में मुख्य रूप से चार बड़े नाले क्रमश: कलसिया, रसकिया, देवखड़ी, शनिबाजार नाला है जो बरसात में उफान पर आता है। नालों के इर्द-गिर्द अतिक्रमण होने के कारण कई बार अचानक नालों के उफान पर आने से जानमाल का खतरा पैदा हो जाता है। पूर्व के वर्षों में कई बार बरसात में इन नालों को पार करने के दौरान लोग भी बह भी चुके हैं। बरसात में ये नाले खूब तबाही मचाते हैं।




नालों की सफाई का 70 फीसदी कार्य पूरा
नगर निगम पिछले कई दिनों से छोटे बड़े नालों की सफाई करा रहा है। इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नालों की सफाई का लगभग 70 फीसदी कार्य पूरा करा लिया गया है। मानसून के सक्रिय होने से पहले शेष सफाई कार्य भी करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed