फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   58 female candidates were successful in the recruitment examination

भर्ती परीक्षा में 158 महिला अभ्यर्थी हुए सफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
58 female candidates were successful in the recruitment examination
हल्द्वानी स्टेडियम में महिला अग्निशामक की भर्ती लिए के आई युवती लंबी कूद लगाते हुए। अमर उजाल?
हल्द्वानी। महिला फायरमैन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन पांच चरणों को पार करते हुए 158 युवतियां सफल हो गईं लेकिन दौड़ते समय तीन युवतियां घायल भी हो गईं।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से महिला फायरमैन पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले मिनी स्टेडियम में 400 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 235 परीक्षार्थी ही पहुंच पाईं। मैदान में एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर और सीओ विभा दीक्षित अलग-अलग राउंड की परीक्षा ले रहे थे। क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित के अनुसार ऊंचाई और वजन के समय 38 अभ्यर्थी अयोग्य पाई गईं। इसके बाद क्रिकेट बाल थ्रो में तीन, लंबी कूद में 29 अभ्यर्थी असफल हो गईं। दौड़ और शटल प्रतियोगिता में सभी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो गई लेकिन कीपिंग में पांच अयोग्य पाई गई। अंतिम चरण के बाद 158 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि घायल अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया गया है। पैर ठीक होने पर उनकी परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। इसी तरह अगले दिन भी शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अभ्यर्थियों के पास नहीं था पर्वतीय प्रमाणपत्र
पुलिस और फायरमैन भर्ती परीक्षा में एससी-एसटी और पर्वतीय प्रमाणपत्र धारकों को छूट मिलती है। जांच के दौरान कई अभ्यर्थियों के पास पर्वतीय प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था। इस कारण उनको छूट मिलना असंभव प्रतीत हो रहा है।

हल्द्वानी स्टेडियम में महिला अग्निशामक की भर्ती लिए के आई युवती के दस्तावेजों की जांच करते भर्त?

हल्द्वानी स्टेडियम में महिला अग्निशामक की भर्ती लिए के आई युवती के दस्तावेजों की जांच करते भर्त?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed