फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   548 beneficiaries listened to the speech

548 लाभार्थियों ने सुना भाषण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
548 beneficiaries listened to the speech
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व
हल्द्वानी। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से देश में उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान योजना, जन धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, हर घर नल व नल में जल योजना व कोविड के दौरान मुफ्त राशन वितरण, 1158 करोड़ शौचालय निर्माण की लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत बनाने का है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित रिज मैदान में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण सम्मेलन का सीधा प्रसारण मंगलवार को एमबीपीजी कालेज के सभागार में भी देखा गया। पीएम मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से देशभर में लाभान्वित हो रहे लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। कार्यक्रम को विभिन्न योजनाओं से जुड़े नैनीताल जिले के 548 लाभार्थियों ने भी देखा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने की। विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों ने इन सभी लाभार्थियों से बातचीत की। लाभार्थियों ने योजना से जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बिष्ट ने कहा कि गरीब कल्याण योजना गरीब वर्ग को लाभान्वित करने के लिए चलाई गई है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में किस प्रकार का सुधार आया, इस बात को समाज के सामने रखना है।
यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, परियोजना निदेशक अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्पी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, उद्यान अधिकारी नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

गुल हुई बिजली, गर्मी से बेहाल हुए लोग
हल्द्वानी। कार्यक्रम के दौरान लाइट चली गई। लाइट जाने पर जनरेटर चलाया गया, लेकिन जनरेटर एसी का लोड नहीं ले पाया। गर्मी की वजह से लोगों का हॉल में बैठना दुश्वार हो गया। लोग पंफ्लेट से हवा करते रहे। 20 मिनट बाद किसी तरह लाइट का इंतजाम किया गया लेकिन उसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed