फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   535 children got the scope of Vatsalya Yojana

535 बच्चों को वात्सल्य योजना का मिला आंचल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
535 children got the scope of Vatsalya Yojana
हल्द्वानी। एक साल पहले कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था। असमय कई लोगों की मौत हुई। इस दौरान जिले में सैकड़ों बच्चों ने अभिभावकों को खोया था। इस मुश्किल वक्त में सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया। जिले में 535 बच्चों को वात्सल्य योजना के तहत मदद उपलब्ध कराई गई। पांच बच्चे ऐसे थे जिन्होंने माता-पिता दोनों को खोया, इन बच्चों को पीएम केयर फंड से मदद देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एक मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 तक जिन्होंने अपने अभिभावक खोए हैं, उन्हें पीएम केयर फंड और सीएम वात्सल्य योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। पीएम केयर फंड में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक ही थी जबकि सीएम वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने के लिए अभी 31 मई तक आवेदन किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

-
सीएम वात्सल्य योजना
योजना में वह बच्चे शामिल हैं जिन्होंने कोविडकाल में मां या पिता में से किसी एक को खो दिया था। ऐसे बच्चों को एक जुलाई 2021 से लाभ देने का नियम है। इसमें जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये देने का प्रावधान है। 18 वर्ष से कम उम्र होने पर अभिभावक या ज्वाइंट खाते में पैसा डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम केयर फंड
प्रधानमंत्री केयर फंड उन बच्चों के लिए है जिन्होंने कोविडकाल में मां-बाप दोनों को खो दिया। योजना के तहत अनाथ बच्चे के 18 वर्ष पूरे करने पर 10 लाख रुपये उन्हें दिए जाने हैं। यह धनराशि पोस्ट आफिस में एफडी के माध्यम से मिलेगी। इसके अलावा आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, कक्षा एक से बारहवीं तक 20 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जानी हैं।

-
कोविडकाल में कोविड और अन्य बीमारियों से मां या पिता को खो चुके 535 बच्चों को सीएम वात्सल्य योजना का लाभ दिया जा रहा है। पांच बच्चों को पीएम केयर फंड का लाभ देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शेष बच्चों के आवेदनों में पात्र और अपात्र की जांच की जा रही है। जल्द उन्हें भी लाभ दिया दिया जाएगा। - व्योमा जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed