{"_id":"6969568bc860ff3027064719","slug":"52-teams-will-compete-in-the-chief-ministers-championship-haldwani-news-c-337-1-ha11015-129252-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में भिड़ेंगी 52 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में भिड़ेंगी 52 टीमें
Fri, 16 Jan 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग की हॉकी स्पर्धा होने जा रही है। इसमें नैनीताल जिले से चार टीमें शामिल होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 52 टीमों के आने की संभावना है। 20 से 28 जनवरी तक प्रस्तावित मुकाबलों के लिए जिला कल्याण विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद कर रहा है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रत्येक जिले से चार टीमों की आने की संभावना है। प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी शामिल हैं। 20 से 28 जनवरी खेल संपन्न कराने हैं। खिलाड़ियों के भोजन और रूकने की व्यवस्था गौलापार स्टेडियम परिसर में की जाएगी।
इन खेलों का किया जाएगा आयोजन ःमुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी में दो स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पहला संसदीय क्षेत्र स्तर से चयन के आधार पर होगा। इसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबाल, पिट्टू, मलखंब, रस्साकसी, गोली (कंचा) फुटबॉल, बैंडमिंटन (एकल और युगल) शामिल हैं। वहीं सीधे राज्य स्तर पर जूडो, बॉक्सिंग, टेबल-टेनिस (एकल और युगल), ताईक्वांडो, कराटे, बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबाल, योगासन, तैराकी, तीरंदाजी, फैन्सिंग, कुश्ती, पेंचाक सिलाट और पावर लिफ्टिंग के खेल होंगे। इसमे दिव्यांगजन महिला-पुरूष ओपन वर्ग में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी (एस-1 से एस-10)।