{"_id":"5c52066fbdec22737e6afa21","slug":"51548879471-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल रोड पर आई दरारों के पेचिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल रोड पर आई दरारों के पेचिंग का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। माल रोड पर दरारें आने के बाद लोनिवि के अधिकारियों की नींद टूट गई है। दरारें सड़क की ऊपरी सतह पर हैं या पहाड़ी खिसकने जैसी गंभीर बात, इसे लेकर बुधवार को मुख्य अभियंता बीएन तिवारी ने लोअर और अपर माल रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, विभागीय कर्मचारियों ने माल रोड पर आई दरारों की पैचिंग का काम शुरू कर दिया है।
बीते वर्ष लोअर माल रोड का करीब 25 मीटर हिस्सा झील में समाने के बाद लोनिवि ने लोअर माल रोड की मरम्मत की थी, इसके बाद भी वाहनों की आवाजाही और अधिक दबाव से अपर एवं लोअर माल रोड पर कई जगह दरारें आ गई थीं। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ये दरारें और अधिक बढ़ गईं।
बुधवार को लोनिवि की टीम ने करीब एक घंटे तक अपर और लोअर माल रोड पर आई दरारों का निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर बीएन तिवारी ने बताया कि दोनों सड़कों पर आईं दरारों की जांच की जा रही है। इसके लिए सात स्थानों पर क्रॉस सेक्शन बनाकर बोरिंग कराई जाएगी और सड़क के नीचे की जमीन के नमूने लिए जाएंगे। पता लगाया जाएगा कि सड़क के ऊपरी हिस्से पर दरार है या पूरी पहाड़ी खिसक रही है। इसके बाद ट्रीटमेंट निर्धारित किया जाएगा।