{"_id":"5bc39d5cbdec22694123bfee","slug":"51539546460-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर माह से शुरु हो जाएगा पांडेगांव का गैस गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर माह से शुरु हो जाएगा पांडेगांव का गैस गोदाम
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र के नौकुचियाताल के पांडेगांव में 40 लाख (लगभग) की लागत से कुमाऊं मंडल विकास निगम का गैस गोदाम बनकर तैयार हो गया है। केएमवीएन की ओर से इसका शुभारंभ दिसंबर में किया जाएगा। इससे भीमताल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। बता दें कि वर्ष 2004 में स्वीकृत गैस गोदाम को बनाने में केएमवीएन को पूरे 14 वर्ष लग गए। शहरवासियों लंबे समय से भीमताल में गैस गोदाम खोलने की मांग कर रहे थे। केएमवीएन को गैस गोदाम को बनाने में 40 लाख की लागत आई है।
इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
पांडे गांव में गैस गोदाम खुलने से भीमताल, नौकुचियाताल, मल्लीताल, जंगलियागांव, तल्लीताल, विकास भवन, गोरखपुर चौराहा, जून स्टे, निशौला, बाइपास, कुआंताल के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
गैस गोदाम का काम पूरा हो चुका है दिसंबर से इसका शुभारंभ किया जाएगा। गैस गोदाम खुलने से भीमताल वासियों को लाभ मिल सकेगा।
त्रिलोक सिंह मरर्तोलिया, जीएम, केएमवीएन