{"_id":"5bb37f21867a557f5d4c4a91","slug":"51538490145-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेकेटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेकेटरी
Updated Tue, 02 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचनार्थ...
महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर ही चल रही कांग्रेस : जोशी
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रकाश जोशी ने कहा कि सर्वधर्म सद्भाव का रास्ता महात्मा गांधी का बताया हुआ है, कांग्रेस भी उसी मार्ग पर चल रही है।
मंगलवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क को पहुंचे प्रकाश जोशी ने पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा वही है। जो महात्मा गांधी की है। कांग्रेस सभी जाति धर्म का सम्मान करती है। आरएसएस भी अपने विचार में परिवर्तन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड की पांच सीटों पर जीत हासिल करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से जितने वायदे किए थे एक भी पूरा नहीं किया। कहा कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवारों की कमी नहीं है। उम्मीदवारों का चयन सलेक्शन कमेटी करेगी। जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की है। जोशी ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को भुलाकर चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वहां पर संदीप सहगल, मनोज जोशी, चेतन अरोड़ा, मनोज राय, सचिन नाडिक, आफिस रजा, मीनू गुप्ता, राशिद फारुखी, जय सिंह गौतम, विमल गुड़िया, मनोज राय आदि थे।