{"_id":"5b7727e442c792466e6ed4a8","slug":"51534535652-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के सर में पत्थर गिरने से छात्र गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के सर में पत्थर गिरने से छात्र गंभीर रुप से घायल
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के बड़ौन गांव में बृहस्पतिवार को गाय चराते समय पहाड़ी से गिरा पत्थर छात्र के सिर में लग गया। घायल छात्र को गंभीर हालत में हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपराह्न तीन बजे ग्रामसभा बड़ौन निवासी महेंद्र सिंह (12) पुत्र राम सिंह चिलवाल जंगल में गाय चराने गया था। तभी पहाड़ी से एक पत्थर के महेंद्र के सिर में लगा, जिससे वह घायल हो गया। जंगल में साथ गए लोग महेंद्र को घर लेकर पहुंचे, जहां से परिजन उसे हल्द्वानी अस्पताल में लेकर पहुंचे, विवेकानंद अस्पताल के आईसीयू में महेंद्र को रखा गया है।
बड़ौन हाईस्कूल के अभिभावक संघ अध्यक्ष जगत सिंह बोहरा ने बताया कि महेंद्र सिंह कक्षा सातवीं का छात्र है। कहा कि जंगल में पहाड़ी से गिरा पत्थर महेंद्र की सिर में जा लगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से गरीब छात्र महेंद्र सिंह के परिवार को तत्काल आर्थिक रूप से मुआवजा देने की मांग की है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने राजस्व अधिकारियों से घायल छात्र को आर्थिक मुआवजा देने को कहा। साथ ही घायल छात्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं घायल महेंद्र की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
बड़ौन गांव निवासी को हल्द्वानी अस्पताल में कराया भर्ती
राजस्व अधिकारियों से तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग