फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   परीक्षा दे दी, मार्कशीट को भूल गए

परीक्षा दे दी, मार्कशीट को भूल गए

Thu, 12 Jul 2018 02:22 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा दे दी, मार्कशीट को भूल गए
हल्द्वानी। 23 वर्ष पहले स्नातक या स्नातकोत्तर की परीक्षा दी और आज तक अपनी मार्कशीटें लेने नहीं आए। एमबीपीजी कालेज में 60 से 65 हजार मार्कशीटें अलमारियों में धूल फांक रहीं हैं। ये मार्कशीट 1995 से लेकर पिछले वर्ष तक हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि अलमारियों में वर्ष 1995 से लेकर 2017 तक की पुरानी मार्कशीटें संभाल कर रखी गई हैं। ये उन हजारों छात्र- छात्राओं की मार्कशीटें हैं जिन्होंने बीए, बीकॉम और एमए, हिंदी, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, एमकॉम समेत विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा दी और अब तक मार्कशीट लेने नहीं आए। इनमें परीक्षा उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दोनों तरह की मार्कशीटें शामिल हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि एमए शिक्षाशास्त्र की ही पांच हजार से अधिक मार्कशीटें हैं जो कि यूपी के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों की हैं जो कि परीक्षा देने के बाद नहीं आए। कर्मचारियों के मुताबिक पांच दिन पहले ही आठ वर्ष पुरानी मार्कशीट लेने के लिए दिल्ली से एक व्यक्ति आया था जिसे मार्कशीट ढूंढ कर दी गई। प्राचार्य डा. रेखा पांडे ने कहा कि मार्कशीट वितरित करने के लिए कक्षावार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमबीपीजी कालेज में 23 साल से 60 हजार से अधिक मार्कशीटें धूल फांक रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed