{"_id":"5b4121f84f1c1bc6248b5280","slug":"51530995192-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ से शहर की पेयजल और सीवरेज व्यवस्\nथा सुधरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ से शहर की पेयजल और सीवरेज व्यवस् था सुधरेगी
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासक ने शहरी विकास विभाग से अमृत योजना के तहत 20.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त की मांग की है। इस राशि से पेयजल, पार्क सुंदरीकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं को चकाचक करने की मंशा है।
नगर निगम प्रशासक विनोद कुमार ने 10 दिन पूर्व नगर निगम की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में निगम में सीवरेज, जलापूर्ति, पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर मामला उठा था। इस पर प्रशासक ने नगर आयुक्त को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा था। नगर आयुक्त ने 10 करोड़ सीवरेज, 10 करोड़ जलापूर्ति, 50 लाख पार्कों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव बनाया था। अब प्रशासक विनोद कुमार सुमन ने शहरी विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। इसमें नगर के सुंदरीकरण, जलापूर्ति, सीवर बिछाने के लिए अमृत योजना के तहत 20.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त मांगे हैं। साथ ही हवाला दिया है कि शहर के जलापूर्ति के लिए एक ट्रीटमेंट प्लांट की अति आवश्यकता है। इसके बिना अमृत योजना के तहत बिछाई गई पेयजल लाइनों का लाभ लोगों को नहीं मिल सकता है।