फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसोसिएशन कर्मियों को संसदीय समिति ने बुलाया

एसोसिएशन कर्मियों को संसदीय समिति ने बुलाया

Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एसोसिएशन कर्मियों को संसदीय समिति ने बुलाया
हल्द्वानी। द नैनीताल बैंक के विलय के विरोध के मामले में आई संसदीय समिति ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को छह जुलाई को दोबारा बुलाया है। एसोसिएशन विलय का विरोध करने के साथ ही अपना पक्ष संसदीय समिति के समक्ष रखेगी।
विज्ञापन

द नैनीताल बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय करने के विरोध में नैनीताल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला था। प्रबंधन के बोर्ड बैठक में मांग रखने के आश्वासन के बाद आंदोलन टाल दिया गया था। इसके बाद प्रबंधन ने एक दर्जन से अधिक बैंक कर्मियों का स्थानांतरण कर आंदोलन की धार को कमजोर कर दिया था। इस मामले को लेकर 21 मई को संसदीय समिति भी नैनीताल आई थी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने बताया कि प्रबंधन की दो बोर्ड बैठक हो चुकी है इसके बावजूद प्रबंधन ने जानकारी नहीं दी है कि बैठक में क्या हुआ। उन्होंने बताया कि छह जलाई को संसदीय समिति ने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। संसद भवन में ही संसदीय समिति के पदाधिकारियों से वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed