{"_id":"5afde8454f1c1bda408b636a","slug":"51526589509-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस ली
Updated Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बीटेक छात्रा के अपहरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
अपहरण के मामले में आरोपी दानिश की तरफ से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने के बाद परिजनों के अलावा पुलिस अधिकारी भी परेशान हो गए थे। परिजन इस बात को लेकर परेशान थे कि देश की सर्वोच्च खंडपीठ के समक्ष छात्रा क्या बयान देगी। पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई थी। पुलिस अधिकारी हर घंटे दिल्ली गए पुलिसकर्मियों से हाल चाल पूछ रहे थे। अंत में खंडपीठ द्वारा याचिका निस्तारित करने पर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने अपहरण के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके पहले आरोपी दानिश और उसकी मां महक खान की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज किया था।