{"_id":"5af35c424f1c1b64098b920a","slug":"51525898306-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन के परिजनों को मुआवजा देने के लिए जाम कर दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन के परिजनों को मुआवजा देने के लिए जाम कर दी सड़क
Updated Thu, 10 May 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं में सडक पर शव रखकर हंगामा करते बिदुंखत्ता के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। विद्युत पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत के मामले में परिजनों को मुआवजा और पेंशन देने की मांग को लेकर बिंदुखत्ता क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र में शव रखकर चार घंटे तक हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आधे घंटे से अधिक समय तक शव रखकर जाम लगा दिया। बाद में विद्युत विभाग के अधिकारी, विधायक, पूर्व मंत्री सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने तहसील में मुआवजे और पेंशन को लेकर आश्वासन दिया।
विगत दिवस बिंदुखत्ता के खुरियाखत्ता-12 नंबर निवासी विद्युत लाइनमैन चंदन सिंह मेहरा की बबूर गुमटी के समीप विद्युत पोल से गिरकर मौत हो गई थी। कोई मदद नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीण और परिजन सुबह साढे़ 8 बजे चंदन के शव को लेकर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित आनंद, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन समेत तमाम गणमान्य लोगों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। सहमति नहीं बनने पर गणमान्य लोग मृतक के परिजनों को लेकर तहसील पहुंचे। जहां संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार की मध्यस्थता में वार्ता शुरू हुई।
लगभग दो घंटा चली वार्ता के के दौरान ग्रामीणों ने मांग की कि क्षेत्र के विद्युत ठेकेदार संजय पांडे को मौके पर बुलाया जाए, परंतु प्रशासन ने तर्क दिया कि संजय पांडे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में हृदय रोग का उपचार कराने के लिए भर्ती हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर लाइनमैन के शव को रखकर जाम लगा दिया। आधे घंटे से अधिक समय तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। बाद में प्रशासन द्वारा लिखित रूप से समझौता करने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
लोगों के गुस्से को देख व्यापारियों ने बंद कीं दुकानें
जाम के दौरान बिंदुखत्ता के लोगों के गुस्से को देख व्यापारियों ने हाईवे पर स्थित अपनी दुकानें बंद कर लीं। इस दौरान कोतवाल रवि कुमार सैनी के साथ-साथ चोरगलिया थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार समेत दोनों थानों की भारी मात्रा में पुलिस एकत्र थी।