{"_id":"5adcf0da4f1c1b390a8b610e","slug":"51524429018-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर बैठे वरिष्ठों को किसी की चिंता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर बैठे वरिष्ठों को किसी की चिंता नहीं
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
महाअधिवेशन में मनमोहन सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कांग्रेस के कुमाऊं मंडल की बैठक मेें अपनों ने ही अपनों पर जमकर निशाना भी साधा। साथ ही सवाल भी खड़े किए कि मुद्दों पर कांग्रेसियों का खून नहीं खौल रहा है तो जन आक्रोश रैली से क्या होगा।
विधानसभा में उपनेता करण महरा ने कहा कि कांग्रेस संपत्ति और संस्कारों की पार्टी हैं और दूसरे इसका हरण कर रहे हैं फिर भी हम चुप बैठे हैं। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को भाजपा ने अपना बता दिया और हमारा खून नहीं खौला।
गढ़वाल रेजीमेंट के अधिकारियों और सैनिकों के खिलाफ मुकदमें दर्ज हो गए और पत्थरबाजों पर से मुकदमे हट गए उस पर भी हम नहीं बोले। जब तक आप और हम नहीं जाएंगे तब तक कुछ नहीं होगा। महरा ने मंच पर बैठे वरिष्ठ नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनको सब कुछ मिल चुका है और इनको किसी भी चीज की चिंता नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी में गणेश परिक्रमा की परिपाटी खत्म होनी चाहिए और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही सम्मान मिलना चाहिए। गणेश परिक्रमा करने वाले सारथी अब स्वार्थी हो गए हैं।
रमजान में चुनाव कराने की है रणनीति
हल्द्वानी। विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता करण महरा ने कहा कि राज्य सरकार रमजान के महीने में निकाय चुनाव कराने का साजिश रच रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रमजान के महीने में रोजा रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस के बड़े वोट बैंक को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
मंच पर बैठे वरिष्ठों को किसी चीज की चिंता नहीं : करण
इनको सब कुछ मिल चुका है, मुद्दों हैं पर कांग्रेसियों का नहीं खौल रहा खून