फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आपतियां सुनने के बाद अधिकारियों ने किया गांवों का भ्रमण

आपतियां सुनने के बाद अधिकारियों ने किया गांवों का भ्रमण

Sat, 24 Mar 2018 02:30 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
आपतियां सुनने के बाद अधिकारियों ने किया गांवों का भ्रमण
भीमताल (नैनीताल)। कोश्यांकुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में परिसीमन संबंधी आपत्तियां सुनीं। इस दौरान सांगुड़ीगांव, बहेड़ीगांव के कुल 89 आपत्तिकर्ताओं को बुलाया गया था। इनमें से 15 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने नगर पंचायत के टैक्स, सफाई न होने के कारण अपने गांवों को निकायों में न मिलाने का आग्रह किया। गांव में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों से मिल रहे रोजगार के खत्म होने की भी आशंका जताई। इसके बाद अधिकारियों ने भगत्यूड़ा, मेहरागांव, जून स्टेट के गांवों में पहुंचकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। इन गांवों के लोगों ने अधिकारियों से नगर पंचायत में जोड़ने का आग्रह किया। इस दौरान डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, एसडीओ पंचायत दिनेश कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रभारी कृषि डॉ. ममता जोशी, वीडीओ पीके शर्मा, ईओ बीएस रावत, पटवारी राधे राणा, प्रमोद जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed