फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सात डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर ने कंपकपाया

सात डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर ने कंपकपाया

Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
सात डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर ने कंपकपाया
हल्द्वानी। नए साल की शुरूआत में ही ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। तीन दिन से मौसम के तेवर ऐसे हैं कि लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जरूरी काम वाले निकल रहे हैं तो गलन से हाल बेहाल है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा धड़ाम हो गया।
विज्ञापन

एक जनवरी के साथ ही लोगों को ठंड का एहसास हुआ था। तीन दिनों से लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया हुआ था और सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए थे। दोपहर दो बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि दो घंटे बाद ही शाम लगभग चार बजे सूर्यदेव बादलों और कोहरा में लुप्त हो गए। अधिकतम तापमान 11.9 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। पारा सात डिग्री लुढ़कने के कारण दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही और गलन अधिक बढ़ गई। सुबह से ही ठंड अधिक होने के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन


नैनीताल में घाम सेकते रहे लोग
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को दिनभर धूप खिलने और ठंडी हवाएं नहीं चलने से लोगों को काफी राहत मिली। लोग घरों के बाहर और छतों में घाम (धूप) सेकते रहे। हालांकि सुबह और शाम के वक्त पाला गिरने से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 12 तथा न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 तथा न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed