फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भारतीय स्टेट बैंक को मिले 15 म्यूचुअल फंड फर्जी पाए गए

भारतीय स्टेट बैंक को मिले 15 म्यूचुअल फंड फर्जी पाए गए

Thu, 21 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक को मिले 15 म्यूचुअल फंड फर्जी पाए गए
हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक बरेली रोड शाखा की ओर से मुंबई कार्यालय को भेजे गए 15 म्यूचुअल फंड फर्जी पाए गए हैं। मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय से निर्देश जारी होनेे के बाद स्थानीय प्रबंधक ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसबीआई प्रबंधक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 22 अप्रैल से 29 अप्रैल 2008 तक 15 म्यूचुअल फंड (एमएफ) बैंक को मिले थे। इन म्यूचुअल फं ड का भारतीय स्टेट बैंक ने एक्सिस बैंक को भुगतान कर दिया। स्टेट बैंक ने म्यूचुअल फंड की जांच कराने के लिए मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय को भेज दिया। यहां जांच करने के बाद सभी 15 म्यूचुअल फंड फर्जी पाए गए। इनमें दीपक कुमार के पिता 22 अप्रैल को नाम रोशन सिंह दर्ज किया गया है। इसके बाद 24 अप्रैल 2008 को दीपक के पिता का नाम जितेश जैन हो गया। 29 अप्रैल को दीपक कुमार के पिता का नाम श्याम सुंदरलाल पाया गया। पता चला है कि पिता का नाम भिन्न-भिन्न होने पर बैंक अधिकारियों का शक गहरा गया। इस मामले में लाभांश हासिल करने वाले तीन लोगों के खिलाफ उच्चाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। स्थानीय शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच करने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed