{"_id":"59ecface4f1c1baf678b6e95","slug":"51508702926-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री की बेटी के नाम की बना दी फर्जी फेसबुक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री की बेटी के नाम की बना दी फर्जी फेसबुक आईडी
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भाजपा नेत्री की बेटी के नाम और फोटो लगाकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी गई। नेत्री की बेटी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
भाजपा नेत्री की बेटी ने कोतवाल केआर पांडे को तहरीर सौंप कर बताया कि वह फेसबुक की यूजर है। एक दिन फेसबुक पर देखा कि उसका फोटो लगाकर एक फर्जी आईडी बनी हुई थी। इस आईडी का दुरुपयोग होने की आशंका के चलते उसने आईडी बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल पांडे ने बताया कि इस शिकायत की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।