फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   50 lakh loss in Ranibagh power house, power supply restored after 19 hours

Nainital News: रानीबाग बिजलीघर में 50 लाख का नुकसान, विद्युत आपूर्ति 19 घंटे बाद हुई बहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
50 lakh loss in Ranibagh power house, power supply restored after 19 hours
हल्द्वानी। रानीबाग बिजलीघर में पानी घुसने से ठप हुई बिजली 19 घंटे बाद बहाल कर दी गई है। रविवार शाम मूसलाधार बारिश के दौरान एचएमटी फैक्टरी की दीवार गिरने से बिजलीघर जलमग्न हो गया था। इससे यूपीसीएल को 50 लाख का नुकसान हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने भी बिजलीघर का दौरा कर यूपीसीएल अधिकारियों को जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए थे। विद्युत वितरण खंड शहर के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि दीवार गिरने से बिजलीघर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। रानीबाग बिजलीघर के करीब 3500 उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर काठगोदाम बिजलीघर से आपूर्ति कर दी गई थी। सोमवार को बिजलीघर में पानी कम होने के बाद ब्रेकर आदि उपकरणों की सफाई कराई गई। दोपहर एक बजे बिजलीघर से आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन

----
बसानी में रातभर बिजली गुल
हल्द्वानी। भारी बारिश के कारण रविवार देर रात करीब एक बजे कटघरिया बिजलीघर से जुड़े बसानी क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। भाखड़ा नदी के उफान पर होने से ऊर्जा निगम कर्मचारी फॉल्ट सही करने नहीं जा पाए। पानी कम होने के बाद सुबह पांच बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। गौलापार के गांवों में भी बिजली का संकट बना रहा। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक लाइनों में काम कराया गया। लाइनों में बार-बार ट्रिपिंग आने के कारण लॉपिंग कराई गई। सोमवार दोपहर कमलुवागांजा सब स्टेशन के हरिनगर फीडर से भी आपूर्ति बाधित रही। फूलचौड़ क्षेत्र के हरिपुर जमन सिंह गांव में बिजली की एचटी लाइन के पोल पर पेड़ गिर गया। इससे ट्यूबवेल से पेयजलापूर्ति ठप पड़ी है। ईई बेगराज सिंह ने बताया कि सोमवार को पोल तो खड़ा कर दिया लेकिन बारिश के कारण लाइनें नहीं खींची जा सकीं।
विज्ञापन

फोटो-हरिपुर जमन सिंह में बिजली लाइन पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed