{"_id":"5e8084108ebc3e6fca005698","slug":"5-peoples-challan-for-fake-information152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना फैलाने पर 5 लोगों का दस-दस हजार का चालान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना फैलाने पर 5 लोगों का दस-दस हजार का चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का आदान प्रदान करने को लेकर जिला प्रशासन ने रामगढ़ ब्लॉक के 5 लोगों का एक ₹1000 का चालान किया है। धारी के उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परबड़ा में हाईलैंड कॉटेज में मकान नंबर 202 में राजवीर हुड्डा के बेटे को कोरोना पॉजिटिव होने व बिना जांच कॉटेज में रहने के संबंध में सोशल मीडिया व्हाट्सएप आदि में भ्रामक सूचना का प्रचार प्रसार कुछ लोगों द्वारा करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए उक्त सूचना को तस्दीक करने हेतु एस आई भवन राणा को जांच सौंपी गई जांच में पाया कि एक कॉटेज में हुड्डा परिवार रह रहा था तथा उनके बेटे को बचपन से टॉन्सिल की शिकायत थी परंतु कुछ लोगों द्वारा व्हाट्सएप आदि में उक्त सूचना का बिना तस्दीक किए गैर जिम्मेदाराना तरीके से सूचना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खड़क सिंह पुत्र हरक सिंह निवासी सूफी काफली, यशवंत सिंह पुत्र स्वर्गीय नंदन सिंह निवासी भटेलिया बाजार मुक्तेश्वर, पवन भारद्वाज पुत्र जे एम बिष्ट निवासी मल्लीताल नैनीताल, दीवान सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय बच्चीसिंह बिष्ट निवासी सूपी थाना मुक्तेश्वर , राहुल नयाल पुत्र तारा सिंह निवासी सतबुंगा मुक्तेश्वर का सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाएं प्रसारित कर अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10000- 10000 रुपए का चालान किया गया। भविष्य में हिदायत दी की अगर किसी के भी द्वारा बिना तस्दीक किए अफवाह तथा झूठी सूचनाएं किसी भी माध्यम से प्रेषित की जाएगी तो उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी भी की जाएगी l .............. चंद्रेश पांडे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।