{"_id":"636551dc3849a7708a035006","slug":"46th-corps-pac-and-irb-won-the-semifinal-matches-haldwani-news-hld4808853182","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 वीं वाहिनी पीएसी और आईआरबी ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 वीं वाहिनी पीएसी और आईआरबी ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन
फोटो
46वीं वाहिनी पीएसी और आईआरबी प्रथम ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले
कालाढूंगी। 20वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
आईआरबी प्रथम वाहिनी में चल रही प्रतियोगिता के तहत पहला क्वार्टर फाइनल मैच 46वीं वाहिनी पीएसी और जिला ऊधमसिंह नगर के मध्य खेला गया। इसमें 46वीं वाहिनी पीएसी 4-0 से विजयी रही। दूसरा मैच आईआरबी प्रथम वाहिनी और जिला अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। इसमें आईआरबी प्रथम वाहिनी 5-0 से जीती। तीसरा मैच 40वीं वाहिनी पीएसी और जिला पौड़ी गढ़वाल के बीच हुआ। 40वीं वाहिनी पीएसी 5-0 से जीती जबकि चौथा मैच 31वीं वाहिनी पीएसी और जिला बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें 31वीं वाहिनी पीएसी 3-0 से विजयी रही।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 46वीं वाहिनी पीएसी ने 40वीं वाहिनी पीएसी को 5-1 और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले में आईआरबी प्रथम वाहिनी ने 31वीं वाहिनी को 3-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन पर सेना नायक सुखबीर सिंह, उप सेनानायक मनीषा जोशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
फोटो: आईआरबी प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव में शुक्रवार को खेले गए हॉकी मैच का दृश्य।
त्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्र