{"_id":"597904254f1c1bd3548b46bd","slug":"45-tigers-increased-in-carbate-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में 45 बाघ बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में 45 बाघ बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में पिछले दो सालों की तुलना में 45 बाघ बढ़ गए हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि कार्बेट पार्क क्षेत्र में नवंबर 2016 से फरवरी 2017 तक बाघों की गणना की गई थी।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के क्षेत्र में नवंबर दिसंबर में 500 कैमरे ट्रैप और जनवरी फरवरी में कालागढ़ डिविजन में पांच सौ कैमरे ट्रैप की मदद से गणना की गई। इन चार माह में 4 लाख 24 हजार 8 सौ 70 फोटो विभिन्न वन्यजीवों की कैद हुईं।
विज्ञापन
इसमें 38 सौ 92 फोटो बाघों की कैद हुई। बाघ की गणना के लिए 2539 फोटो उपयोग में लाए गए। सब मिलान करने के बाद 2017 में कार्बेट टाइगर रिजर्व में 208 बाघ गणना में आए हैं। 2015 में की गई गणना में 163 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। यानी 45 बाघों की बढ़ोतरी हुई हैै।
विज्ञापन
पार्क निदेशक मेहरा ने कहा कि बाघों की संख्या बढ़ना पार्क के फील्ड कर्मियों की दिन रात गश्त व मेहनत का ही परिणाम है। बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए और चुनौती बढ़ गई है।