फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेडिकल कालेज को मिला 45 करोड़ का बजट

मेडिकल कालेज को मिला 45 करोड़ का बजट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज को मिला 45 करोड़ का बजट
हल्द्वानी। शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) को विभिन्न कार्यों के लिए 45 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 55 करोड़ कम है। जो राशि कम हुई है वह वेतन मद की है। माना जा रहा है कि इस बार वेतन सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा होगा, इसीलिए शासन ने कॉलेज को वेतन मद की राशि उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

पिछले साल तक जीएमसी को सालाना लगभग सौ करोड़ का बजट मिलता था, जिसमें जीएमसी में कार्यरत नियमित कर्मचारियों के वेतन की राशि भी शामिल होती थी, लेकिन इस बार केवल 45 करोड़ का ही बजट मिला है। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भेसोड़ा ने बताया कि जो बजट मिला है, उससे दवाइयों के अलावा केमिकल, रीजेंट आदि की खरीद की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार वेतन मद में राशि नहीं मिली है। डॉ. भेसोड़ा ने बताया कि शासन स्तर पर नियमित कर्मचारियों का वेतन अब सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज को मिला 45 करोड़ का बजट
अब सीधे खाते में जाएगा कर्मचारियों का वेतन

डायरिया के नए 12 मरीज पहुंचे
हल्द्वानी। डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में छह बच्चों और छह वयस्कों को भर्ती कराया गया है, जबकि एसटीएच में भी पांच मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसटीएच के दो ओटी में लगाए एसी
हल्द्वानी। एसटीएच के ऑर्थोपेडिक विभाग के दोनों ऑपरेशन थियेटरों में एसी लगाने का काम शुरू हो गया है। एसी लगने के बाद इन दोनों ऑपरेशन थियेटरों में भी ऑपरेशन होने लगेंगे, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। ऑर्थोपेडिक विभाग में तीन ऑपरेशन थियेटर हैं। एक ऑपरेशन थियेटर में एसी लगा है, जबकि दो में एसी नहीं लगा था। एसी वाले ऑपरेशन थियेटर में इंप्लांट लगाए जाते हैं। सर्दियों में तो बगैर एसी वाली दो ओटी में भी ऑपरेशन हो रहे थे लेकिन गर्मी में बगैर एसी के ऑपरेशन नहीं हो रहे थे। जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि कॉलेज को चार एसी मिले थे, जिनमें से दो एसी दोनों ऑपरेशन थियेटरों में लगाए जा रहे हैं।



रुपाली बनीं नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य
हल्द्वानी। हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य का कार्य रुपाली वर्मा को सौंप दिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि 31 मार्च को तत्कालीन प्राचार्य ललिता बिष्ट की सेवानिवृत्ति के बाद आशा थापा को कार्यभार सौंपा गया था लेकिन शनिवार को उच्चाधिकारियों की ओर से जारी आदेश के बाद कार्यभार रुपाली को चार्ज सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed