{"_id":"5cba362cbdec2214107d275d","slug":"41555707436-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान पर फोड़ा नहर कवरिंग में देरी का ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान पर फोड़ा नहर कवरिंग में देरी का ठीकरा
विज्ञापन
हल्द्वानी। नहर कवरिंग में देरी का ठीकरा जल संस्थान पर फोड़ा जा रहा है। लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर कवरिंग क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि जलसंस्थान द्वारा पानी छोड़ने से काम में देरी हो रही है। वहीं, जल संस्थान के अधिकारियों ने विभागीय समन्वय बैठक में समस्या के हल होने की बात कही है।
नहर कवरिंग के काम में देरी और तकनीकी समस्याओं का जानने के लिए लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीएस नबियाल और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एनएस फर्त्याल टीम के साथ पहुंचे। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने एसबीआई से लेकर नवाबी रोड तक का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार ने बताया कि जल संस्थान की ओर से नहर में पानी छोड़ने से दिक्कत आ रही है। संयुक्त टीम ने इसे सही भी माना। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या को डीएम के सामने रखा जाएगा। उधर, लोनिवि के एसई डीएस नबियाल ने बताया कि जलसंस्थान सहयोग करे तो जुलाई तक नहर कवरिंग हो जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता एसएस रावत, तरुण बंसल आदि थे। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना के अनुसार विभागीय समन्वय बैठक हुई है। इसमें तय हुआ कि कॉलटैक्स स्थित नहर पर गेट वॉल लगाया जाए, ताकि पानी आगे न जा सके। जब भी पानी छोड़ा जाएगा, तो संबंधित विभागों को सूचित किया जाएगा।
जल संस्थान पर फोड़ा नहर कवरिंग में देरी का ठीकरा
- लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया नहर कवरिंग क्षेत्र का निरीक्षण
- बोले अफसर, जलसंस्थान करे सहयोग तो जुलाई तक पूरी होगी नहर कवरिंग
नहर कवरिंग कार्य में राजनीति नहीं करें : रावत
हल्द्वानी। मल्ला गोरखपुर वार्ड सात के पार्षद धीरेंद्र रावत ने नवाबी रोड पर चल रहे नहर कवरिंग कार्य को लेकर कुछ लोगों द्वारा की जा रही राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद बताया है। कहा कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के पीआरओ विजय बिष्ट ने सिंचाई, जलसंस्थान, लोनिवि एवं बिजली अधिकारियों के साथ नहर कवरिंग कार्य का जायजा लिया और विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कवरिंग कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे राजनीति से जोड़कर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
नहर कवरिंग से हो रहा पेयजल संकट दूर करो
हल्द्वानी। नवाबी रोड पर नहर कवरिंग से आनंदबाग इलाके में हुए पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर पूर्व पार्षद दिनेश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पूर्व पार्षद बिष्ट ने कहा कि नहर कवरिंग से पेयजल लाइनों के टूटने से पेयजल संकट है। सीवर लाइन की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समस्या का समाधान करने के बजाए गलत बयानी कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने जलसंस्थान से समस्या का समाधान शीघ्र की मांग की। बैठक में हरीश रावत, धीरेंद्र राणा, बृजमोहन बिष्ट, डॉ. मयंक पांडे, भीम सिंह बिष्ट, मनोज पंत, आशु पंत, राजेंद्र लटवाल, मनोज रावत, बृजेंद्र राणा, चंदन बिष्ट आदि थे।