फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   6552 किसानों के खातों में आए दो-दो हजार रुपये

6552 किसानों के खातों में आए दो-दो हजार रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
6552 किसानों के खातों में आए दो-दो हजार रुपये
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से किया। विकास खंड हल्द्वानी सभागार में वेब कास्टिंग से इसका सीधा प्रसारण किया गया। जिले के 6552 किसानों के खातों में पहली किस्त के तौर पर दो हजार रुपये पहुंच गए। अधिकारियों का दावा है कि 25 किसानों का विवरण अपलोड कर दिया गया है और सत्यापन के साथ ही उनके खातों में राशि चली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि इस राशि से किसानों को बीज, खाद, सिंचाई जैसे संसाधनों को जुटाने में मदद मिलेगी। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि जिले में 42,613 लघु एवं सीमांत किसान हैं, जिनमें से 37,500 पात्रों के फॉर्म भर चुके हैं। इस दौरान सीडीओ विनीत कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गरजोला, पार्षद प्रमोद पंत, नरेंद्र सिंह मेहरा, संयुक्त निदेशक कृषि पीके सिंह, खंड विकास अधिकारी हरीश मेहरा आदि थे।
विज्ञापन




6552 किसानों के खातों में आए दो-दो हजार रुपये
सम्मान निधि योजना : 1 करोड़ 31 लाख से अधिक राशि पहुंची खातों में


किसान बोले
छोटे किसानों के लिए सालाना छह हजार रुपये की रकम भी बहुत है। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। -किशन राम आर्या, ग्राम- मिठावला

दो हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना अच्छी है। -ललित मोहन बोहरा, पूर्व प्रधान ग्राम- चौंसला

छोटे किसानों को इस योजना से लाभ मिलेगा। सरकार को योजना की राशि में इजाफा करना चाहिए। -हेमंत सिंह तड़ागी, ग्राम प्रधान, बसानी


अभी दो हजार की पहली किस्त का इंतजार है। खाद, बीज खरीदने में अब कुछ हद तक मदद मिलेगी। - प्रताप सिंह तड़ागी, बसानी फतेहपुर


‘मेरा गांव अभियान’ की शुरुआत आज से
हल्द्वानी। सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मेरा गांव अभियान’ के तहत 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से विकासखंड हल्द्वानी से प्रचार वाहन रवाना होगा। जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने बताया कि इस वाहन के जरिये ग्राम पंचायत, विकासखंड स्तर पर मनरेगा, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम, सांसद आदर्श ग्राम जैसी सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने को लगा तांता
नैनीताल/गरमपानी/भीमताल। प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने को रविवार को मल्लीताल में लोगों का तांता लगा रहा। भाजपाइयों के साथ ही कई लोगों ने भी प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। कार्यक्रम तीन घंटे चला। लोगों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजी गई सुझाव पेटिका में सुझाव डाले। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व सभासद नगर पालिका आनंद बिष्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विमल बिष्ट, युवा मोर्चा कार्यकर्ता आसू उपाध्याय, उमेश गढ़िया, आशीष कटिहार, रितेश साह, संतोष साह, नरेश तिवारी, हिमांशु जोशी, मक्खन, विजय अधिकारी आदि थे। बेतालघाट ब्लॉक के खैरनी बूथ पर बच्चों और बुजुर्गों ने पीएम मोदी की मन की बात सुनीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह जैड़ा, विशन जंतवाल, भगवत सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह, देव सिंह मौजूद थे। भीमताल ब्लॉक में भी प्रधानमंत्री की मन की बात किसानों ने सुनीं। इस दौरान कृषि रक्षा अधिकारी संतोषी और प्रभारी खंड कृषि अधिकारी डॉ.ममता जोशी ने किसानों के सम्मान निधि के आवेदन पत्र भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed