{"_id":"5bc23d20bdec2269345628d4","slug":"41539456288-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदंबा महायज्ञ में भाग लेने हैड़ाखान पहुंची रमा पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदंबा महायज्ञ में भाग लेने हैड़ाखान पहुंची रमा पायलट
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में विश्व शांति के लिए चल रहे जगदंबा यज्ञ में भाग लेने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की धर्मपत्नी रमा पायलट भी पहुंच चुकी हैं।
रमा पायलट सुबह पुरानी कुटिया से बाबा हैड़ाखान की चरण पादुकाओं को सिर पर रखकर यज्ञ स्थल तक लाई। इसके बाद उन्होंने यज्ञ में भाग लिया। मालूम हो कि रमा पायलट के परिवार की वर्षों से बाबा हैड़ाखान में अगाध श्रद्धा है। वह पिछले कई सालों से हर साल अश्विन नवरात्र में जगदंबा महायज्ञ में भाग लेने के लिए यहां पहुंचती हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक बनर्जी के नेतृत्व में महायज्ञ हुआ। इसके बाद वहां भजन कीर्तन चलते रहे।
रानीखेत में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम जारी
रानीखेत/ द्वाराहाट। क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम जारी है। गांधी चौक स्थित पंडाल पर मां दुर्गा को 56 भोग लगाया गया। दिन भर पंडाल में भजन कीर्तन चलते रहे। देर शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। उधर, बैंक बिल्डिंग स्थित पंडाल पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन भर पंडाल में भजन कीर्तनों के स्वर गूंजते रहे। चौबटिया में भी सुबह शाम आरती के बाद भजन कीर्तन का आयोजन चल रहा है। द्वाराहाट में भी दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की धूम जारी है। रानीखेत के खनियां में भी कार्यक्रम चल रहे हैं।