फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तबादलों में खेल, सुगम से सुगम में तैनाती

तबादलों में खेल, सुगम से सुगम में तैनाती

Sat, 15 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
तबादलों में खेल, सुगम से सुगम में तैनाती
पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण - फोटो : Logo
हल्द्वानी। डिग्री कॉलेजों के 152 प्राध्यापकों के तबादलों की सूची जारी होने के साथ ही तबादला प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले साल स्थानांतरित प्राध्यापकों को फिर से पुराने सुगम स्थानों पर तैनाती दे दी गई है। दुर्गम की सेवा कर चुके कुछ प्राध्यापकों को फिर से दुर्गम में भेजा गया है।
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज से बीएड की प्राध्यापक डॉ. स्वाति नेगी का सुगम में ही कोटद्वार तबादला किया गया। उनके स्थान पर कोटद्वार से डॉ. सविता भंडारी को एमबीपीजी कॉलेज (सुगम) में भेजा गया। इन दोनों का मौजूदा स्थानों पर तबादला पिछले साल ही हुआ था। नौ साल दुर्गम क्षेत्र में सेवा कर आईं डॉ. कमला पंत को एमबी कॉलेज से फिर दुर्गम नाकुरी भेजा गया है। दूसरी तरफ एमबीपीजी में लंबे समय से जमे कई प्राध्यापकों को छुआ तक नहीं गया है।
विज्ञापन



इधर, उच्चशिक्षा के प्रभारी निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र घिल्डियाल के अनुसार 15 प्रतिशत शिक्षकों के ही तबादले किए गए हैं। मानिला की प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी लाया गया लेकिन उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं हो पाई है। महिला कॉलेज के प्राचार्य डा. पीके पाठक को रानीखेत जबकि रानीखेत के प्राचार्य को काशीपुर भेजा गया है। प्राचार्य के रिक्त पदों को जल्द ही डीपीसी करके भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले से इन प्राध्यापकों का हुआ तबादला
प्राध्यापक डॉ. पूर्णिमा भटनागर एमबीपीजी से दोषापानी, डॉ. कमला पंत को एमबीपीजी से दुग नाकुरी, डॉ. रुचि हरीश आर्या एमबीपीजी से मासी, डॉ. अंजला दुर्गापाल एमबीपीजी से रानीखेत, डॉ. नीता पांडे एमबीपीजी से जैंती, डॉ. संतोष कुमार एमबीपीजी से पतलोट, डॉ. स्वाति नेगी एमबीपीजी से कोटद्वार, डॉ. मनोज पंत एमबीपीजी से जैंती, डॉ. अनीता सिंह एमबीपीजी से लोहाघाट, डॉ. पूनम रौतेला एमबीपीजी से कांडा, डॉ. अनीता जोशी महिला कालेज से दोषापानी, डॉ. मधुलिका पाठक महिला कालेज से मानिला, डॉ. हेमलता सैनी रामनगर से नारायणनगर, डॉ. विकास दुबे रामनगर से मानिला, डॉ. संजय कुमार रामनगर से रानीखेत, डॉ.अनीता जोशी रामनगर से पिथौरागढ़, डॉ. विमला सिंह रामनगर से मुनस्यारी, डॉ. कामद कुमार रामनगर से बेरीनाग, डॉ. नरेंद्र कुमार रामनगर से मानिला, डॉ. विश्व मोहन पांडे को रामनगर से पिथौरागढ़, स्थानांतरित किया गया है।


पहाड़ से मैदान उतरे ये प्राध्यापक
प्राध्यापक डॉ. चंद्र खत्री बागेश्वर से एमबीपीजी कालेज, डॉ. कविता बिष्ट गंगोलीहाट से एमबीपीजी, डॉ. भुवन जोशी लोहाघाट से एमबीपीजी, डॉ. चंद्र सिंह नेगी पिथौरागढ़ से एमबीपीजी, डॉ. संजय कुमार बेरीनाग से एमबीपीजी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार लोहाघाट से रामनगर, डॉ. संजय कुमार जहरीखाल से रामनगर, डॉ. सुमन कुमार थलीसैंण से रामनगर, डॉ. प्रमोद जोशी पिथौरागढ़ से रामनगर, डॉ. प्रीति द्विवेदी मानिला से रामनगर, डॉ. तनुजा बिष्ट चंपावत से महिला कालेज-हल्द्वानी, डॉ. श्वेता विश्नोई गोपेश्वर से महिला कालेज, डॉ. रमेश सिंह बिष्ट पिथौरागढ़ से महिला कालेज, डॉ. रश्मि पंत पिथौरागढ़ से महिला कालेज, डॉ. सर्वजीत सिंह टनकपुर से पतलोट, डॉ. पुष्पा देवी रुद्रपुर से पतलोट, डॉ. अजय शुक्ल - पिथौरागढ़ से मालधन चौड़, डॉ. अजीत सैनी पिथौरागढ़ से हल्दूचौड़, डॉ. भरत सिंह डोभाल मालधनचौड़ से हल्दूचौड़ महाविद्यालय भेजे गए हैं।



उच्चशिक्षा निदेशालय ने 152 प्राध्यापकों के स्थानांतरण आदेश महाविद्यालयों को भेजे
एमबीपीजी, महिला और रामनगर कॉलेज से 20 प्राध्यापकों के तबादले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed