फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अगले सत्र से बंद हो जाएंगे रेडियोलॉजी में दाखिले

अगले सत्र से बंद हो जाएंगे रेडियोलॉजी में दाखिले

Tue, 11 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
अगले सत्र से बंद हो जाएंगे रेडियोलॉजी में दाखिले
admission shimla
हल्द्वानी। रेडियोलॉजी विभाग में पढ़ाई कराने के लिए अगले सत्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) को नए सिरे से फेंककर मान्यता के लिए आवेदन करना होगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से मान्यता न लेने पर अगले 2019-20 के सत्र से रेडियोलॉजी विभाग में पढ़ाई बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

जीएमसी में रेडियोलॉजी विभाग में पीजी की दो सीटें हैं। मौजूदा समय में रेडियोलॉजी विभाग में फैकल्टी की भारी कमी है। अभी सिर्फ एक प्रोफेसर है जबकि दो एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर, तीन सीनियर रेजीडेंट के पद खाली हैं। बायोकेमिस्ट्री में भी पीजी की एक सीट को एमसीआई ने मान्यता दी है। इस संबंध में जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि रेडियोलॉजी में फैकल्टी के सभी पद भरे होंगे, तभी अगले रेडियोलॉजी विभाग में दाखिला हो जाएगा। इस हिसाब से अगले सत्र से रेडियोलॉजी पीजी का कोर्स शुरू नहीं हो पाएगा, लेकिन विभाग में 2013-14 से कोर्स शुरू हुआ था, उसके बाद से 12 पीजी के छात्र विभाग से कोर्स पूरा कर चुके हैं, उनकी डिग्री मान्य होगी।
विज्ञापन


अगले सत्र से बंद हो जाएंगे रेडियोलॉजी विभाग में दाखिले
एमसीआई ने पीजी सीटों पर दाखिला ले चुके छात्रों को दी मान्यता

बायोकेमिस्ट्री में भी लग सकता पेच
हल्द्वानी। बायोकेमिस्ट्री विभाग में संचालित पीजी कोर्स पर भी खतरा मंडरा रहा है। एमसीआई ने एक सीट को मान्यता दी है। अगर प्रोफेसर की तैनाती नहीं होती है, तो अगले सत्र में मान्यता के लिए भी एमसीआई से आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed