{"_id":"5b33f0fc4f1c1b13358b914d","slug":"41530130684-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल से 10 करोड़ के कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल से 10 करोड़ के कार्य प्रभावित
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड लोक सेवकों के वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 में मनमानी के खिलाफ नगर के 8 लोनिवि अस्थायी खंड के डिप्लोमा इंजीनियर छठे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। इससे विकास कार्यों पर रोक लगी है, जिससे करीब दस करोड़ के कार्य प्रभावित हैं। बरसात सीजन के नजदीक होने से सुरक्षात्मक कार्य जोरों से चल रहे थे। लेकिन हड़ताल के कारण ये कार्य रुके हुए हैं। कार्य बहिष्कार में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जनपद सचिव केके पाठक, खंडीय अध्यक्ष गणेश जोशी, बीसी जोशी, आरके जोशी, तनुजा राणा, एलएम अंगारी, ललित शर्मा, रिजवान खान, अनुशासन समिति के सदस्य वाहिद हुसैन मौजूद रहे।
भवाली डिवीजन के ये कार्य हैं प्रभावित
- कसियालेख-हरिनगर-काफली के सड़क के सुधारीकरण का 232 लाख का कार्य है रुका हुआ है।
- कैड़ा गांव में 275 लाख का पुल निर्माण कार्य रुका हुआ।
- 103 लाख छिड़ा खान-तल्ली पोखरी मोटर मार्ग का रोड कटिंग का कार्य रुका है।
- 86 लाख का ओखलकांडा ब्लॉक के रेकुना गांव में गौला नदी पर पैदल पुल का निर्माण कार्य रुका।
- 50 लाख का रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग पर पैचवर्क, पैरापिट निर्माण दीवार बनाने का कार्य बंद है।