{"_id":"5ab95e0a4f1c1bec3f8b526c","slug":"41522097674-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने दर्ज कराई आपतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने दर्ज कराई आपतियां
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत भीमताल में गांवों का विस्तार किए जाने से नाराज चल रहे पांडेगांव के ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत में शामिल नहीं होने के लिए आपत्तियां दर्ज कराईं। सोमवार को अंतिम दिन भीमताल ब्लॉक के नौल-बिजरौली, पांडेगांव, सिलौटी पंत, ढुंगसिल, थपलिया मेहरागांव के कुल 340 आपत्तिकर्ताओं में से 160 लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कीं।
प्रशासन की तरफ से एडीएम हरवीर सिंह, एसडीएम कौश्याकटौली प्रमोद कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों की आपत्तियों को सुना। सुनवाई में पहुंचे सभी 160 ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत ने बिना गांव वालों की राय जाने उनके गांवों को निकायों में जोड़ छल किया। साथ ही कहा कि नगर पंचायत में शामिल होने से गांवों में टैक्स की मार, किसानों की कृषि खत्म होने के साथ, मनरेगा से मिलना वाला रोजगार खत्म हो जाएगा। एडीएम हरवीर सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार, ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ ममता जोशी ने ग्रामीणों को नगर पंचायत में जुड़ने पर मिलने वाली योजनाओं का लाभ बताया। लेकिन पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रामपाल सिंह गंगोला, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश बृजवासी, पूर्व प्रधान पांडेगांव जीवन पलड़िया, युकां नेता नितेश बिष्ट ने कहा कि वह नगर पंचायत में शामिल नहीं होंगे। मंगलवार को अधिकारी गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे। इस दौरान एसडीओ पंचायत दिनेश कुमार तिवारी, एडीओ पीके शर्मा, ईओ बीएस रावत, पटवारी राधे सिंह राणा आदि मौजूद रहे। इधर भवाली में 173 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं।