फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीए कंपनी पर मेहरबानी की सरकार करेगी जांच

सीए कंपनी पर मेहरबानी की सरकार करेगी जांच

Tue, 13 Mar 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सीए कंपनी पर मेहरबानी की सरकार करेगी जांच
हल्द्वानी। वन विकास निगम में एक सीए कंपनी पर मेहरबानी के मामले की जांच अब सरकार करवाने जा रही है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि जांच में अगर शिकायत सही पाई गई तो वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी। अमर उजाला ने एक जुलाई को वन निगम में जीएसटी सलाहकार सीए कंपनी की तैनाती में धांधली की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

वन निगम ने एक जुलाई 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने जीएसटी के लिए सलाहकार सीए कंपनी की तैनाती के लिए कोटेशन मांगी थी। एक जुलाई को तीन कंपनियों जीजे निगम एंड कंपनी लखनऊ, गुरप्रीत सिंह एंड कंपनी देहरादून, अवनीश के रस्तोगी एंड एसोसिएट्स लखनऊ का तुलनात्मक विवरण बनाया था। इसमें न्यूनतम दरों पर जीजे निगम एंड कंपनी को कार्यादेश जारी किया गया था। सूचना के अधिकार में खुलासा हुआ था कि अवनीश के रस्तोगी एंड एसोसिएट्स लखनऊ ने आठ अगस्त 2017 को कोटेशन वन निगम को दी थी। इससे साफ हो गया था कि मानक ताक पर रख कर चहेती कंपनी को ठेका दिया गया। यह भी सामने आया कि इस कंपनी को खसा फायदा भी पहुंचाया गया। अब इस मामले को वित्त मंत्रालय ने संज्ञान में ले लिया है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जांच का आश्वासन दिया है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर ठेका निरस्त से वसूली तक की भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने लिया मामले का संज्ञान
वन निगम में उप्र की एक सीए कंपनी को ठेका देने का है मामला

वन निगम में जीएसटी सलाहकार कंपनी के ठेके की जांच कराई जाएगी। यदि नियम विरुद्ध ठेका देने और धन के बेवजह खर्च की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- प्रकाश पंत, वित्त मंत्री, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed