फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनसीसी कैडेट्स की हालत बिगड़ी, भर्ती

एनसीसी कैडेट्स की हालत बिगड़ी, भर्ती

Fri, 02 Feb 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स की हालत बिगड़ी, भर्ती
सम्मान समारोह में बोलते एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल सी मणी। - फोटो : Amar ujala
हल्द्वानी। रानीबाग में एनसीसी का प्रशिक्षण ले रहे 34 कैडेटों की बृहस्पतिवार को तबियत बिगड़ गई। उल्टी और दस्त की शिकायत पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां 11 को भर्ती कराया गया। हालांकि शाम को उन्हें छुट्टी दे गई है। बीमार होने का कारण फूड प्वॉइजनिंग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

77 वीं बटालियन यूके की ओर से रानीबाग में एनसीसी कैडेटों को ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां अल्मोड़ा, गरुड़, नैनीताल, बागेश्वर, रामनगर, रुद्रपुर, द्वाराहाट, कपकोट, बागेश्वर आदि क्षेत्रों से कैडेट आए हैं। सुबह कैडेट्स को नाश्ते में उपमा दिया गया। दोपहर में कुछ कैडेटों की तबियत बिगड़ गई। आर्मी के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद 34 कैडेटों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। विपिन, मंजू, हेमा, तनूजा, पायल, रीता, किरण, प्रभा, निकिता, मदन सिंह, कमलेश को भर्ती किया गया। कैडेटों ने आरोप लगाया कि कैंप में खाना ठीक नहीं मिल रहा है। चावल कच्चे दिए जा रहे हैं। सुबह नाश्ते में दिया गया उपमा खाने योग्य नहीं था। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि हल्की फूड प्वॉइजनिंग हुई थी और सभी की तबियत शाम को सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन



कुछ कैडेटों को हल्की सी फूड प्वॉइजनिंग हुई थी। किसी कैडेटों को उल्टी, दस्त हुए थे जबकि कुछ के पेट में मरोड़ थी। सभी को भर्ती किया गया था। सभी का हालत शाम को सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अरुण जोशी, एमएस, सुशीला तिवारी अस्पताल।

फूड प्वॉइजनिंग नहीं है। कुछ कैडेटों को पेट दर्द, उल्टी, सिर दर्द, खांसी, जुकाम आदि की शिकायत थी और अस्पताल ले गए थे। सभी शाम को कैंप में आ गए थे। 500 लोगों में से अगर दो-चार लोग कह रहे हैं कि खाना खराब है तो आप समझ सकते हैं। सभी लोग एक सा खाना खाते हैं। बेहतर करने का प्रयास करेंगे। सतर्कता भी बढ़ाई जाएगी।
- कर्नल हेमंत कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed