{"_id":"59d940974f1c1b6f548b6491","slug":"41507410071-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव समेत छह प्रत्याशियों के नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव समेत छह प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्रों की वैधता की जांच में निर्वाचन समिति ने खामियां मिलने पर छह प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए। इनमें उपाध्यक्ष पद के पंकज सूर्या, सचिव पद के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह मेहरा, संयुक्त सचिव पद के ऋषभ भारती, कला संकाय प्रतिनिधि पद के दो और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद का एक प्रत्याशी शामिल है। इधर, कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ होने और हंगामे की आशंका को देखते हुए कॉलेज परिसर पूरी तरह पुलिस छावनी बना रहा। नामांकन खारिज होने पर विरोध करने पहुंचे ऋषभ भारती के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की वैधता की जांच और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होने को लेकर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से ही एमबी कॉलेज पर छात्रों का जमावड़ा शुरू हो गया था। दोपहर करीब दो बजे छात्रों की भीड़ बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और सीओ दिनेश ढोढियाल, कोतवाली निरीक्षक केआर पांडे पुलिस फोर्स के साथ कॉलेज पहुंच गए। प्रशासन ने पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को कॉलेज परिसर में तैनात कर दिया। चीफ प्राक्टर डा. एएस उनियाल और प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रौतेला बबली कॉलेज में व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। दोपहर तीन बजे प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीसी पंत ने छह प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने और वैध प्रत्याशियों की सूची घोषित की। यह सूची पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज के मुख्य गेट पर चस्पा करते ही प्राचार्य ने कालेज बंद करवा दिया। बाद में नामांकन खारिज होने वाले प्रत्याशियों के समर्थक हंगामा करने पहुंचे, मगर पुलिस ने खदेड़ दिया।
इसलिए खारिज हुए इनके नामांकन
1- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. पंत के मुताबिक उपाध्यक्ष प्रत्याशी पंकज सूर्या का नामांकन सत्र 2016-17 में दो स्थानों आम्रपाली, एमबीपीजी कॉलेज में नियमित और संस्थागत छात्र होने के कारण नामांकन अवैध किया गया है।
विज्ञापन
2- सचिव प्रत्याशी देवेंद्र सिंह मेहरा का नामांकन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से प्राप्त प्रमाणित अंक तालिका में जन्म तिथि 30 जून 1994 अंकित की गई है, जिसके कारण उम्र अधिक होने के कारण नामांकन अवैध हुआ है।
3- संयुक्त सचिव प्रत्याशी ऋषभ भारती का नामांकन संयुक्त सचिव पद के लिए अर्हता स्नातक स्तर में अध्ययनरत छात्र है जबकि प्रत्याशी वर्तमान वर्ष में डिप्लोमा इंटीरियर डेकोरेशन में अध्ययनरत है वह पाठ्यक्रम स्नातक स्तर का न होने के कारण नामांकन अवैध किया गया है।
4- संकाय प्रतिनिधि कला प्रत्याशी चंदन सिंह फर्त्याल का प्रस्तावक विज्ञान संकाय का है जबकि कला संकाय का होना चाहिए, इसलिए नामांकन अवैध हुआ है।
5- संकाय प्रतिनिधि कला प्रत्याशी राजेंद्र सिंह का नामांकन शैक्षणिक अवशेष होने के कारण नामांकन अवैध किया गया है।
6- संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य प्रत्याशी सुनील आर्या का नामांकन भी शैक्षिक अवशेष होने के कारण अवैध घोषित किया गया।