फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पानी को तरसे 40 हजार लोग

पानी को तरसे 40 हजार लोग

Tue, 12 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
पानी को तरसे 40 हजार लोग
हल्द्वानी। जल संस्थान के शीशमहल में स्थित पानी छानने वाले संयंत्र से पेयजल वितरण की आपूर्ति की मुख्य लाइन का वाल्व खराब हो गया है। इससे करीब 40 हजार लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है।
विज्ञापन

गौला नदी से हर रोज आने वाले 54.5 एमएलडी पानी को इस संयंत्र से शुद्ध किया जाता है और मुख्य पेयजल लाइन से शहर में आपूर्ति की जाती है। इस लाइन का वाल्व रविवार की देर रात खराब हो गया। इसकी वजह से एक दर्जन मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है। आठ हजार से ज्यादा घरों में आपूर्ति प्रभावित होने से 40 हजार से ज्यादा लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति सुचारू की जाएगी। फिलहाल आंशिक आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


इन इलाकों में चरमराई व्यवस्था

नैनीताल रोड, जमरानी कालोनी, नवाबी रोड, भोटिया पड़ाव, सिविल लाइन, पॉलीशीट, अंबिका विहार, कलावती कालोनी, जगदंबा कालोनी,

कहीं पानी ही पानी, कहीं नल सूखे

मुख्य लाइन से वाल्व हटाने पर आंशिक आपूर्ति चालू किये जाने पर कालोनियों में पेयजल आपूर्ति तो हुई लेकिन आधी अधूरी। कालोनी के शुरूआती घरों में तो पानी ही पानी था जबकि पिछले मकानों में पानी नहीं पहुंच सका। यह हालत कमोबेश हर कालोनी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed