फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सभासद ने उठाए निर्माण कार्यों की गुणवता पर सवाल

सभासद ने उठाए निर्माण कार्यों की गुणवता पर सवाल

Mon, 11 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सभासद ने उठाए निर्माण कार्यों की गुणवता पर सवाल
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के अंतर्गत हाट वार्ड में कुछ माह पूर्व निर्मित रास्ते और नालियों के क्षतिग्रस्त हो जाने से सभासद ललित मोहन शाह ने नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर उन्होंने कहा है कि हाट वार्ड के अंतर्गत 20 लाख रुपये की लागत से मृत्युंजय मंदिर से मठपालखाल, रमसाखोला, बर्सोंखोला, गंगापुर, मल्लीहाट को जोड़ने के लिए रास्ते में सीसी कार्य, नाली निर्माण और चेंबर बनाए गए, लेकिन कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण सभी निर्माण कार्य आठ माह में ही दम तोड चुके हैं। जबकि दो बार रिपेयरिंग कार्य भी हो चुके हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि रास्ते और नालियों की शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed