{"_id":"599b4ef34f1c1ba80e8b4a80","slug":"41503350515-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में एससी एवं एसटी वर्ग के छात्रों को मुफ्त दाखिला मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में एससी एवं एसटी वर्ग के छात्रों को मुफ्त दाखिला मिलेगा
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए में दाखिला लेने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मुफ्त दाखिला दिया जाएगा। इसके साथ ही इग्नू ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी है।
एमबीपीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. एएस उनियाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके, इसके लिए उन्हें निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था लागू की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर इस वर्ग के जिन विद्यार्थियों को एमबी कालेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश न मिल पाया हो, वे इग्नू में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक में निशुल्क प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की बजाय एमबीपीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र पर आकर आवेदन फार्म भरना होगा। विद्यार्थियों को जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक की खाता संख्या आदि अभिलेख साथ लाने होंगे। डॉ. उनियाल के मुताबिक इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित थी। उन्होंने इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक को तिथि बढ़ाने के लिए पत्र भेजा था। इस पर प्रवेश की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।