{"_id":"594811eb4f1c1ba2708b471f","slug":"41497895403-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मतपुर नकेल में बाढ़ सुरक्षा को बन रही क्यूनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मतपुर नकेल में बाढ़ सुरक्षा को बन रही क्यूनेट
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम्मतपुर नकेल में बाढ़ सुरक्षा को बन रही क्यूनेट
हल्द्वानी।
देर से ही सही बाढ़ सुरक्षा के जिम्मेदार सिंचाई विभाग ने बाढ़ प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है। हिम्मतपुर नकेल में विभाग ने डेढ़ लाख की लागत से क्यूनेट बना रहा है।
हिम्मतपुर नकेल में पिछले दिनों एसडीएम एपी वाजपेयी ने निरीक्षण किया था। यहां पहाड़ से नाले का रूख गांव की ओर था। बारिश के मौसम में इस नाले में पानी की तादाद और बहाव बढ़ने से गांव में तबाही की आशंका थी। इस पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग को नाले का पानी का रुख गांव की तरफ से मोड़ने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देशानुसार सिंचाई विभाग ने वहां 1.49 लाख रुपये की लागत से क्यूनेट बनाने का प्रस्ताव भेजा था।
क्यूनेट के जरिए पहाड़ से आने वाली पानी की धार का रूख गांव व खेतों की तरफ न कर नदी की ओर करना था ताकि गांव को बाढ़ से बचाया जा सके। दैवीय आपदा के अंतर्गत सिंचाई विभाग को क्यूनेट बनाने की अनुमति दी गई। सिंचाई विभाग ने हिम्मतपुर नकेल में क्यूनेट बनाने का काम शुरू कर दिया है। ईई टीडी कांडपाल ने बताया कि क्यूनेट की खुदाई शुरू कर दी है, एक-दो दिन में क्यूनेट बनाने का काम पूरा हो जाएगा।