फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   40259 students took admission in UOU

Nainital News: यूओयू में 40259 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Thu, 04 Apr 2024 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
40259 students took admission in UOU
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 31 मार्च को शीतकालीन सत्र के प्रवेश संपन्न हो चुके हैं। ग्रीष्मकालीन सत्र के मुकाबले शीतकालीन सत्र में छात्रसंख्या कम है। पिछले सत्र में यूओयू में 59,219 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इस बार प्रवेशित छात्रों की संख्या घटकर 40,259 रह गई है।
विज्ञापन


नया सत्र शुरू होते ही विवि ने प्रवेश के अनुसार 2,81,813 पुस्तकों की प्रिंटिंग की डिमांड भेज दी है। पिछले सत्र में परीक्षा के दौरान तक भी कई विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई थी लेकिन इस बार विवि प्रशासन समय पर छात्रों को किताबें देने का दावा कर रहा है। वहीं जो छात्र ऑफलाइन पुस्तकें नहीं लेना चाहते और सिर्फ ई-बुक से तैयारी करना चाहते हैं उन छात्रों को प्रवेश शुल्क में से 15 फीसदी रुपये वापस किए जाएंगे। ई-बुक में पढ़ाई का मैटर पहले से ही अपलोड है। विवि के कुलसचिव प्रो. पीडी पंत ने बताया कि पिछले सत्र में समय से छात्रों को पुस्तकें नही मिल पाई। इसलिए 31 मार्च को प्रवेश पूर्ण होते ही सभी छात्रों के लिए किताबें प्रिंट करने की डिमांड कर दी गई है। यूओयू की साइट पर सभी किताबे डाल दी गई है जो भी छात्र ऑफलाइन किताबें न लेकर ई-बुक से पढ़ाई करता है, उसके शुल्क से 15 फीसदी शुल्क वापस किया जाएगा।
विज्ञापन



एबीसी आईडी न बनने के कारण नहीं निकल रही प्रवेश रसीद
हल्द्वानी। यूओयू में ऑनलाइन दाखिला लेने वाले कई छात्रों की फीस रसीद नहीं निकल पा रही है। इस कारण कई छात्र परेशान है। कुलसचिव प्रो. पीडी पंत ने बताया कि एबीसी आईडी न बनाने के कारण छात्रों का प्रवेश पूर्ण होने के बाद भी फीस रसीद का प्रिंट नहीं निकला है। कहा कि सभी छात्र एबीसी आईडी बना लें। यदि छात्र एबीसी आईडी नहीं बनाते हैं तो परीक्षा के दौरान अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed