फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   400 student leaders enrolled across Kumaon

छात्रसंघ चुनाव: कुमाऊं भर में 400 छात्र नेताओं ने कराया नामांकन, सात नवंबर तक होगा मतदान

Sat, 04 Nov 2023 10:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Nov 2023 10:11 AM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को कुमाऊं भर के महाविद्यालयों में कुल 400 प्रत्याशियों ने नामांकन (student union elections) कराया। अध्यक्ष पद पर 50 प्रत्याशी हैं। मतदान सात नवंबर को होगा।

विज्ञापन
400 student leaders enrolled across Kumaon
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए (student union elections) गए। कुमाऊं भर के महाविद्यालयों में कुल 400 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद पर 50 प्रत्याशी हैं। मतदान सात नवंबर को होगा।

विज्ञापन


नैनीताल जिले के 10 कॉलेजों में 192 ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद पर 17 छात्र नेताओं ने ताल ठोकी है। मालधनचौड़ में छात्र परिषद का निर्विरोध गठन होगा। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी के सूरज रमोला और निर्दलीय संजय जोशी के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


यूएस नगर के 16 कॉलेजों के 131 प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में है। एसबीएस रुद्रपुर में अध्यक्ष समेत पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के आठ महाविद्यालयों में 43 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। 

नौ नवंबर को होंगे महासंघ के चुनाव, अधिसूचना जारी
कुमाऊं विवि ने छात्र महासंघ के चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी है। विवि के महिला अध्ययन केंद्र हर्मिटेज भवन में नौ नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। उसके बाद नामांकन और तीन से चार बजे तक मतदान होगा। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर शपथ दिला दी जाएगी।


मतदान की गिनती, चुनाव परिणाम तथा शपथ ग्रहण भी नौ नवंबर को ही होगा
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया लिंगदोह समिति की सभी सिफारिशों के आधार पर होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed