Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   40 families in Jamira village are getting by with the help of broken footpaths

नैनीताल: टूटी पगडंडियों के सहारे जिंदगी काट रहे जमीरा गांव के 40 परिवार, 55 साल से सड़क का इंतजार

Sun, 29 Nov 2026 11:40 AM IST
गायत्री जोशी संदीप कुमार
संदीप कुमार Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 29 Nov 2026 11:40 AM IST
सार

नैनीताल जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर जमीरा गांव के 30 से 40 परिवार 55 साल से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। सड़क न होने से बच्चों, किसानों और मरीजों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
40 families in Jamira village are getting by with the help of broken footpaths
नैनीताल जिला मुख्यालय के पास जमीरा गांव के लोगों के लिए सड़क सुविधा नहीं। - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल जिला मुख्यालय से महज 13 किलोमीटर दूर जमीरा गांव आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब चार किलोमीटर दूर बसे इस गांव के 30 से 40 परिवार वर्षों से सड़क की राह देख रहे हैं। गांव के पैदल रास्ते भी जगह-जगह टूट चुके हैं और झाड़ियां उगने से आवाजाही बेहद कठिन हो गई है।

विज्ञापन

हालात यह हैं कि सीधे रास्ते बंद होने के कारण स्कूली बच्चों को बल्दियाखान होते हुए रोजाना करीब 14 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर तय करना पड़ता है। वहीं किसानों को अपनी सब्जियां पीठ पर लादकर चार किलोमीटर जंगल की खड़ी चढ़ाई पार कर बाजार पहुंचना पड़ता है।

विज्ञापन

आपात स्थिति में बीमारों को आज भी डोली-कंडी के सहारे मुख्य सड़क तक लाया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के लिए वन स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन तकनीकी आपत्ति के चलते मामला अटका है। हालिया सर्वे के बाद ग्रामीणों को अब जल्द सड़क बनने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का दर्द

करीब 55 साल से गांव में न सड़क बनी और न रास्ते सुधरे। रात तीन बजे उठकर चार किलोमीटर पैदल चल सब्जी मंडी पहुंचानी पड़ती है। टूटे रास्ते ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। - पूरन सिंह बिष्ट, ग्रामीण


गांव के रास्ते चलने लायक नहीं हैं। इसके बावजूद ग्रामीण रोज सब्जियां लेकर बाजार जाते हैं। बरसात में झाड़ियां उगने से रास्ते और मुश्किल हो जाते हैं। - भूपाल सिंह मेहता, ग्रामीण

गांव का रास्ता टूटने के कारण स्कूली बच्चों को बल्दियाखान की ओर घूमकर स्कूल जाना पड़ रहा है। रोजाना करीब 14 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। वह लगातार अधिकारियों व मंत्रियों से सड़क जल्द से जल्द बनवाने की मांग कर रहे हैं। - प्रेमा बर्गली, ग्राम प्रधान


 कई वर्षों से गांव के लिए सड़क की मांग की जा रही है। लेकिन हर बार आपत्ति लग जाती है। इस बार सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ तो पूरा गांव चुनाव का बहिष्कार करेगा।-हिमांशु पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed