फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   4 New Doctor in Medical Collage Haldwani

मेडिकल कॉलेज में चार डॉक्टरों ने ज्वाइन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
4 New Doctor in Medical Collage Haldwani
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में चार डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। फिलहाल छह डॉक्टरों को ज्वाइन करना बाकी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए पिछले साल नवंबर में साक्षात्कार हुए थे और 25 डॉक्टरों का चयन हुआ था। बाद में शासन ने इनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। उस समय सिर्फ 15 डॉक्टरों ने ही ज्वाइन किया था। बाद में चुनाव संबंधी प्रक्रिया शुरू हो गई।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से सलाह मांगी, जिसके बाद कोविड, एमसीआई के दौरे आदि को देखते हुए हरी झंडी मिल गई थी। इसके बाद चार डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि फार्माकोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, पैथोलॉजी आदि विभागों में डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा महिला अस्पताल
हल्द्वानी। अस्पतालों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और कर्मचारियों की कमी लगातार बनीं हुई है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी यही स्थिति है। यहां के प्रमुख महिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के चार पद काफी समय से रिक्त हैं, जो कार्यरत हैं उनमें भी एक संविदा पर हैं। निश्चेतक के दो पद और महिला चिकित्साधिकारी के भी तीन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के 11 पद रिक्त हैं, जबकि वार्ड ब्वाय और आया के पद ही सृजित नहीं हैं। आउटसोर्स से रखे कर्मियों से काम चलाया जा रहा है।
पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ 8 4
निश्चेतक 4 2
महिला चिकित्साधिकारी 8 3
पैथोलॉजिस्ट 2 1
रेडियोलॉजिस्ट 2 1
नर्सिंग अधिकारी 19 11
एएनएम 2 1
यह निदेशालय स्तर का मामला है। स्वास्थ्य निदेशालय को पिछले महीने रिक्त पदों पर तैनाती का प्रस्ताव भेजा गया है। - डॉ. उषा जंगपांगी, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला अस्पताल, हल्द्वानी।

कुमाऊं में कोविड के चार नए रोगी मिले
हल्द्वानी। कुमाऊं में कोविड के चार नए रोगी मिले हैं। अल्मोड़ा में दो और नैनीताल और पिथौरागढ़ में एक-एक रोगी मिले हैं। राहत की बात ये है कि मंडल के तीन जिले ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में कोई रोगी नहीं मिला है। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है जिले में प्रतिदिन करीब आठ सौ तक सैंपलिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed