फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   35 thousand people will witness the marriage ritual

35 हजार लोग बनेंगे आरती के विवाह के साक्षी

Sat, 25 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 25 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुपुत्री आरती के विवाह के साक्षी 35 हजार लोग बनेंगे। 29 अप्रैल को वाटिका बैंक्वेट हाल से विवाह समारोह की व्यवस्था देखने को सीएम के करीबी शनिवार से शहर में डेरा डाल देंगे। विवाह समारोह का निमंत्रण राज्य के पांचों सांसदों समेत सभी राजनीतिक दलों के जिला स्तर के पदाधिकारियों तक को भेजा गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की बेटी आरती का विवाह गौरव के संग 29 अप्रैल को वाटिका बैंक्वेट हाल में होना है। विवाह समारोह में 35 हजार लोगों के आने की संभावना है। रामनगर के बिट्टू को कैटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। बिट्टू मुख्यमंत्री के बेटे वीरेंद्र रावत, आनंद रावत और बेटी अनुपमा के विवाह में भी कैटरिंग का जिम्मा संभाल चुके हैं।
विज्ञापन


मेहमानों को लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ विवाह समारोह में उठाने को मिलेगा। विवाह समारोह का निमंत्रण राज्य के पांचों सांसदों के अलावा सभी राजनीतिक पार्टियों के जिलास्तर के पदाधिकारियों तक को दिया गया है। मुख्यमंत्री के करीबी और औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत शनिवार को हल्द्वानी पहुुंच जाएंगे और व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। उनके अलावा आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष प्रयाग भट्ट, प्रदेश महासचिव विजय सिजवाली, खजान पांडे को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकाचक होने लगे सरकारी गेस्ट हाउस
मुख्यमंत्री की बेटी के विवाह के लिए सरकारी गेस्ट हाउसों को भी चकाचक किया जा रहा है। सीएम की बेटी के विवाह में पूरी सरकार के साथ ही विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। मेहमानों के ठहरने के लिए सर्किट हाउस, एनएचपीसी, सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस की साफ-सफाई शुरू हो गई है।


सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि गेस्ट हाउस की व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली जाए। मुख्यमंत्री की बेटी के विवाह का निमंत्रण अधिकारियों को नहीं भेजा गया है। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह बेहद सादगी पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने तामझाम से दूर रहने की सभी को नसीहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed