{"_id":"63445a65cc295f3a6843d6d2","slug":"34-families-troubled-by-rain-took-refuge-in-junior-high-school-nainital-news-hld4785511121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से परेशान 34 परिवारों ने जूनियर हाईस्कूल में ली शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से परेशान 34 परिवारों ने जूनियर हाईस्कूल में ली शरण
विज्ञापन
ओखलकांडा के बडौन जूनियर हाईस्कूल में बारिश के बाद बैठे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : NAINITAL
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टीमर के 34 परिवारों ने बारिश के चलते मकानों में पड़ीं दरारों के भय से घरों को छोड़कर जूनियर हाईस्कूल बडौन में शरण ले रखी है। वहीं ग्रामीणों के जूनियर हाईस्कूल में रहने की बात को पटवारी और प्रधान पति की ओर से गलत बताया जा रहा है।
सरपंच हरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल आई आपदा में पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया था जिसके चलते ग्रामीणों के मकानों में दरारें आ चुकी हैं। सरपंच ने कहा कि बीते कुछ समय पहले ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में भी धरना दिया था। उन्होंने कहा कि चार दिन से हो रही बारिश के चलते ग्रामीणों ने अपने घरों को छोड़कर जूनियर हाईस्कूल में शरण ले रखी है। इसके चलते बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द ग्रामीणों की समस्या हल करने की मांग की है।
इधर टीम की प्रधान चंपा देवी के पति पान सिंह ने बताया कि स्कूल में फिलहाल कोई भी नहीं रह रहा। कुछ लोग कल फोटो खींचाकर वापस आ गए थे। क्षेत्र में स्थिति सामान्य है लेकिन कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं। पटवारी निर्मल बोरा ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल में कोई भी व्यक्ति नहीं रह रहा है। यह झूठी खबर हैं। रविवार को कुछ लोग फोटो खींचाकर आ गए थे।
विज्ञापन
कोट
कुछ लोग रविवार को जूनियर हाईस्कूल में गए थे जहां उन्होंने फोटो खिंचवाई और घर लौट गए। ग्रामीणों की जो समस्या होगी उसका सर्वे कराकर समाधान कराया जाएगा। - योगेश मेहरा, एसडीएम, धारी